फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   modi's digital India effect on social media

फेसबुक से ट्विटर तक चढ़ा डिजिटल इंडिया का रंग

Mon, 28 Sep 2015 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 28 Sep 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन
modi's digital India effect on social media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के डिजिटल इंडिया अभियान को सोशल साइट्स पर भरपूर उड़ान मिल रही है। अमेरिका में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग से मुलाकात के बाद मोदी ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पिक्चर को नए अंदाज में पोस्ट किया है।

विज्ञापन


डिजिटल इंडिया के समर्थन में उनका यह बदलाव लाखों लोगों को रास आया है। देखते ही देखते फेसबुक प्रोफाइल फोटो को मोदी अंदाज में पोस्ट करने की लोगों में होड़ मच गई है। ट्विटर पर भी अभियान की चर्चा का बाजार लगातार गरम है।
विज्ञापन


फेसबुक पर प्रोफाइल फोटो बदलने के साथ-साथ चर्चा हो रही है कि डिजिटल इंडिया को शक्ल देने से पहले लोगाें की मानसिकता को डिजिटल बनाना होगा। इसमें सोशल साइट्स विशेष भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटी विशेषज्ञ प्रदीप यादव ने कहा कि डिजिटल इंडिया से ही भारत को ताकत मिलेगी। बिना सूचना प्रौद्योगिकी के विश्व महाशक्ति बनना संभव नहीं है। साइबर वार के इस युग में प्रधानमंत्री का यह कदम काफी सराहनीय है।

जिस प्रकार फेसबुक पर प्रोफाइल फोटो बदलने की होड़ चल रही है वह अचंभित करने वाला है। नेता, अभिनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यार्थी, अधिकारी और नौकरीपेशा इस होड़ में कूद चुके हैं।


देखते ही देखते पूरा फेसबुक डिजिटल इंडिया के रंग में रंग चुका है। ट्विटर, सिलिकॉन और लिंकडेन पर भी डिजिटल इंडिया का खुमार छाया हुआ है।

कोई कह रहा है कि भारत की गरिमा दुनिया भर में बढ़ी है तो कोई कह रहा है कि देश की आधी आबादी के पास इंटरनेट नहीं है। पहले उन तक सस्ता या फ्री इंटरनेट मुहैया कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed