फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modi Message on new website of AIIMS

एम्स की वेबसाइट पर डॉक्टरों के लिए मोदी पाठ

Sun, 23 Nov 2014 01:33 PM IST
Updated Sun, 23 Nov 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
Modi Message on new website of AIIMS
अब एम्स की वेबसाइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश देखा और सुना जा सकेगा। एम्स की नई वेबसाइट का ट्रायल शुरू हो गया है। नई वेबसाइट को मरीजों के लिए ज्यादा उपयोगी बनाने की लिहाज से तैयार किया गया है।
विज्ञापन


ट्रायल के बाद इसमें जरूरत के अनुसार बदलाव किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार इस माह के अंत तक नई वेबसाइट को अधिकारिक रूप से लांच कर दिया जाएगा। यही वजह है कि एम्स की पुरानी वेबसाइट का लिंक भी नई वेबसाइट पर दिया गया है।
विज्ञापन


नई वेबसाइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस पूरे भाषण को अपलोड किया गया है, जो उन्होंने एम्स के 42वें दीक्षांत समारोह में दिया था। ताकि जब चाहे भाषण सुनकर डॉक्टर देश के प्रधानमंत्री की इच्छा और योजना के अनुसार कार्य कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहम बात यह है कि नई वेबसाइट में मरीजों की सुविधा के लिए ओपीडी की समय सारिणी से लेकर अलग-अलग सर्जरी में खर्च होने वाली राशि का पूरा ब्योरा दिया उपलब्ध कराया गया है। साथ ही इलाज के लिए ऑनलाइन अपाइंटमेंट लेने में आसानी हो इसका पूरा ख्याल रखा गया है।

क्या है साइट पर खास

Modi Message on new website of AIIMS

अब एम्स में इलाज के लिए 75 फीसदी पंजीकरण ऑनलाइन करने की तैयारी है। पुराने मरीजों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है जबकि अगले कुछ दिनों में नए मरीज भी ऑनलाइन नंबर लगा सकें।

यही नहीं मरीज अपना फीडबैक भी दे सकते हैं इसकी व्यवस्था भी की गई है। नई वेबसाइट पर मरीज, डॉक्टर, कर्मचारी, मेडिकल छात्रों और अन्य लोगों के लिए भी तमाम तरह की जानकारियां उपलब्ध होंगी।

नई वेबसाइट पर मध्य प्रदेश के भोपाल एम्स, उड़ीसा के भुवनेश्वर एम्स, राजस्थान के जोधपुर एम्स, बिहार के पटना स्थित एम्स, छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित एम्स और उत्तराखंड के ऋषिकेश एम्स की जानकारी भी उपलब्ध होगी।

इलाज के बाद मरीज वेबसाइट पर फीडबैक भी दे सकेंगे, मरीजों के लिए ज्यादा उपयोगी बनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed