फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modi meets parents of Nirbhaya

पीएम मोदी से मिले बिटिया के माता-पिता

Thu, 01 Jan 2015 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Jan 2015 11:03 AM IST
विज्ञापन
Modi meets parents of Nirbhaya

दिल्ली गैंगरेप पीड़िता के परिजनों ने बुधवार को

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ‘हमारी बेटी से गैंगरेप के दौरान दो नाबालिगों ने ही सबसे अधिक जघन्य बर्बरता की थी, लेकिन उनकी उम्र ने उनको बचा लिया। जबकि नाबालिग दोषियों को भी अन्य मुजरिमों की तर्ज पर उनको सख्त सजा मिलनी चाहिए।

क्योंकि बिटिया से हादसे के बाद नाबालिगों के हौसले बुलंद हो गए हैं और आए दिन अब ऐसे मामले सामने आते हैं। जघन्य बर्बरता, रेप आदि मामलों में उम्र से दोषी को नहीं बचना चाहिए। सख्त सजा उनके बर्बरता पूर्ण व्यवहार पर तय होनी चाहिए।’


परिजनों की मांग पर प्रधानमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कोई कमी नहीं रखी जाएगी। बल्कि सख्त कानून लाने पर काम चल रहा है।

महिला सुरक्षा के मुद्दे बिटिया के परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईमेल भेजकर मिलने की इच्छा जताई थी। इसी के आधार पर प्रधानमंत्री कार्यालय से बुधवार शाम चार बजे मिलने के लिए बुलाया गया। बिटिया केपरिजन बोले, मोदी पर हमेें पूरा भरोसा है कि वे हमें न्याय देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed