फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modi is self a new MP but not took training

मोदी भी नए सांसद पर खुद नहीं ली ट्रेनिंग

Sun, 29 Jun 2014 10:11 PM IST
Updated Sun, 29 Jun 2014 10:11 PM IST
विज्ञापन
Modi is self a new MP but not took training

कांग्रेस की कुछ नीतियों एवं उसके नेताओं के बड़बोलेपन से तंग जनता ने

विज्ञापन
नरेंद्र मोदी को पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री की गद्दी पर बैठाया।

इसलिए पार्टी चाहती है उसकी टीम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे। इसलिए वह नए सांसदों को नियम-कायदों का पाठ पढ़ा रही है।

पार्टी सांसदों का मानना है कि जब आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को उनके कामकाज की ट्रेनिंग दी जाती है तो फिर ‘सबसे बड़ी जॉब’ पाने वालों को क्यों नहीं। ट्रेनिंग होगी तो वे बेहतर काम कर पाएंगे। पूरे तंत्र को समझ पाएंगे।

...ताक‌ि व‌िपक्ष को कोई मौका न म‌िले

Modi is self a new MP but not took training

फरीदाबाद में ट्रेन‌िंग ले रहे सांसदों ने कहा क‌ि अगर कोई भी सांसद गलत आचरण करता है, किसी मामले में बेवजह विवाद का शिकार बनता है तो उसे विपक्ष मुद्दा बनाकर सरकार की छवि खराब कर सकता है।

इसलिए पार्टी की कोशिश यह है कि पहली बार चुनकर आए सांसदों को इतना परिपक्व बना दिया जाए कि कोई उंगली न उठा पाए।

केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं जहाजरानी राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का कहना है कि इसलिए प्रधानमंत्री मोदी सांसदों से साफ-साफ कह रहे हैं कि वे अपने क्षेत्र पर फोकस करें। जनता से मृदु व्यवहार रखें। विवादों से बचें। एजेंडा तय करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलग छाप छोड़ना है मकसद

Modi is self a new MP but not took training

इस ट्रेन‌िंग कैंप का मकसद कुल मिलाकर कोशिश अन्य दलों के सांसदों के मुकाबले अलग छाप छोड़ने की है। इस ट्रेनिंग ने साफ कर दिया है कि केंद्र सरकार को स्टिंग ऑपरेशनों से खौफ है। इसलिए सांसदों को बड़बोलेपन और गलत आचरण करने से बचने का मंत्र दिया गया है।

बताया जाता है कि सत्र में सोशल मीडिया से जुड़े पहलुओं पर भी चर्चा की जाएगी। फूलपुर (उत्तर प्रदेश) से भाजपा सांसद केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि प्रधानमंत्री मानते हैं संसद सत्र खत्म होने के बाद सदस्य अपने क्षेत्र में चले जाएं। लोगों के बीच रहें तभी वह लंबी पारी खेल सकते हैं।

कम से कम सरकार को एक साल काम करने दें उसके बाद विपक्ष सवाल उठाए। उनका मानना है कि जो नेता अपने भाई-भतीजे को तरजीह दे रहा है वह सिर्फ परिवार चलाने लायक है।

विज्ञापन

पीएम नहीं ले पाए ट्रेन‌िंग

Modi is self a new MP but not took training

खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहली बार सांसद बने हैं, लेकिन पार्टी ने उनकी ट्रेनिंग नहीं कराई। उन्होंने सांसदों की क्लास जरूर ली। एक कुशल अध्यापक की तरह हिदायत भी दी और पुचकारा भी।

हालांकि मोदी ने कहा कि उनकी इच्छा खुद यहां पर दो दिन रुककर ट्रेनिंग लेने की है, लेकिन प्रधानमंत्री के पास काम बहुत होते हैं इसलिए वह रुक नहीं पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed