फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Modi is ideal in the US today who Denied to gave visa for him'

'नौ बार वीजा देने से मना करने वाले अमेरिका में आज आदर्श हैं नरेंद्र मोदी'

Thu, 23 Jun 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Jun 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
'Modi is ideal in the US today who Denied to gave visa for him'
- फोटो : gettyimages

अमेरिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नौ बार वीजा देने से मना किया था लेकिन आज वे अमेरिकावासियों के आदर्श हैं। ये विचार केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वैंकेया नायडू ने मोदी सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में रखे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की यूनिक सोशल सामाजिक सुरक्षा योजना से जनधन, आधार और मोबाइल के माध्यम से लोगों को सीधे लाभ पहुंच रहा है। पूर्वी दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित कार्यक्रम में नायडू ने केंद्र सरकार की विकास गतिविधियों पर एक वक्तव्य रखा।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित विकास पर्व उत्सव में प्रदेश भाजपा प्रभारी श्याम जाजू, केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, सांसद महेश गिरी एवं मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के शासन के दौरान मैडम निर्णय लेती थीं

'Modi is ideal in the US today who Denied to gave visa for him'
वैंकैया नायडू - फोटो : अमर उजाला

वैंकेया नायडू ने कहा कि विकास पर्व हमें यह अवसर प्रदान करता है कि जनता द्वारा सौंपे गये कार्य पर अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 33 मंत्रिमंडल स्तरीय मंत्रियों और 33 राज्य स्तरीय मंत्रियों की एक टीम और साथ ही पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने 33 पार्टी नेताओं को इस टीम में जोड़ा है जो देश भर में सभायें करके रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करेंगे।

नायडू ने आगे कहा कि जो सबसे बड़ा परिवर्तन आया है वह है नीति-निर्णय में असमंजस की स्थिति का समाप्त होना। आज प्रधानमंत्री उस टीम के अध्यक्ष हैं जो जनकल्याण के मुद्दों पर निर्णय लेती है जबकि कांग्रेस के शासन के दौरान मैडम निर्णय लेती थीं।

 

तत्कालीन प्रधानमंत्री उसका पालन करते थे जिसका फायदा कांग्रेस के घोटालेबाजों को मिलता था।

अमेरिका नरेंद्र मोदी को एक आदर्श के रूप में देख रहा है

'Modi is ideal in the US today who Denied to gave visa for him'

आज भारत और भारतीयों की प्रतिष्ठा बढ़ी है और यह परिवर्तन भारत में ही नहीं विदेशों में भी देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कांग्रेस के इशारे पर गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका ने नौ बार वीजा देने से मना किया किंतु आज वही अमेरिका नरेंद्र मोदी को एक आदर्श के रूप में देख रहा है।

आज पूरी दुनिया प्रधानमंत्री मोदी को विश्व का सबसे बड़ा राजनेता समझती है। उन्होंने कहा जब हम सत्ता में आए सरकारी अधिकारी कहा करते थे कि कांग्रेस ने जमीन से लेकर आसमान तक घोटाले किये जिससे उनकी पार्टी के दामाद और 2-जी, 3-जी नेटवर्क के घोटालेबाजों को फायदा मिल सके।

आज वही अधिकारी कह रहे हैं कि यह न खाता है और न खाने देता है अर्थात प्रधानमंत्री मोदी भ्रष्टाचार नहीं चलने देते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed