फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modi for PM rally starts in Delhi

मोदी फॉर पीएम रैली को कार ने दिया धोखा

Wed, 05 Mar 2014 08:14 AM IST
Updated Wed, 05 Mar 2014 08:14 AM IST
विज्ञापन
 Modi for PM rally starts in Delhi

दिल्ली में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने मोदी फॉर पीएम अभियान की शुरुआत की। पहली कड़ी में कार रैली निकाली गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवाओं का कारवां निकल चुका है। यह कार रैली नरेंद्र भाई मोदी को 7 रेस कोर्स (प्रधानमंत्री निवास) तक पहुंचाकर ही दम लेगी।

विज्ञापन


लेकिन भरे समाज में हर्षवर्धन की कार ने उन्हें धोखा दे दिया। इस वजह से यह कार रैली धक्का मार रैली साबित हो गई।

दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन भी कार में सवार हो गए, लेकिन जिस ओपन कार में हर्षवर्धन खड़े हुए वह कार आगे बढ़ने को ही तैयार नहीं हुई।

धक्के मार-मार कर आगे बढ़ी रैली

 Modi for PM rally starts in Delhi

जब हर्षवर्धन की कार ने रैली में आगे बढ़ने से मना कर दिया तब उसे धक्का मार-मार का रैली का हिस्सा बनाया गया। इसे देख भाजपा कार्यकर्ता व सड़क से गुजरने वाले आम लोग भी चुटकियां लेने से नहीं चूके।

लोगों का कहना था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में तो धक्का मारने के बावजूद भी सरकार बनाने का मैजिक आंकड़ा भाजपा नहीं जुटा सकी। अब क्या इसी धक्का मार कार से मोदी को 7 रेस कोर्स पहुंचेंगे?

भाजपा का यही हाल रहा तो मतदाता भी विधानसभा चुनाव की तरह ही लोकसभा चुनाव में भी समय पर धोखा देने को मजबूर हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'धक्के मार कर ही सातों सीट जीतेंगे'

 Modi for PM rally starts in Delhi

इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि धक्के मार-मार कर ही दिल्ली की सातों सीटें जीत लेंगे।

उन्होंने कहा कि देश के युवा कांग्रेस मुक्त सरकार चाहते हैं। मोदी देश के प्रधानमंत्री बनकर युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करें। भारत की आबादी का 65 प्रतिशत मतदाता युवा है। वे ही मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गौरव खारी ने कहा कि दिल्ली के युवाओं में मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का जुनून है। दिल्ली की सातों लोकसभा सीट भाजपा रिकॉर्ड वोट से जीतेगी। पंत मार्ग से निकली रैली दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के पास समाप्त हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed