फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   modi asks about the health of kejriwal

मोदी ने केजरीवाल से पूछा, 'अब कैसी है खांसी'

Tue, 31 Mar 2015 08:58 AM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 08:58 AM IST
विज्ञापन
modi asks about the health of kejriwal

राष्ट्रपति भवन में सोमवार को भारत रत्न व पद्म पुरस्कार समारोह के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक मुलाकात हो गई। इस दौरान पीएम मोदी ने केजरीवाल का कुशल क्षेम लिया।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने पूछा कि अब आपकी तबीयत कैसी है? ब्लड प्रेसर और खांसी के बारे में पूछा। इसके जबाव में अरविंद ने पीएम से कहा कि सर अब मैं ठीक हूं। गौरतलब है कि दोनों शीर्ष नेताओं की पिछली मुलाकत में भी तबीयत को लेकर ही बातचीत हुई थी।,
विज्ञापन


तब पीएम मोदी ने केजरीवाल को बंगलुरु के डॉक्टर के बारे में बताया था। हालांकि केजरीवाल उस डॉक्टर पास नहीं गए। लेकिन वे बंगलुरु गए और वही एक अन्य नेचुरोपैथी सेंटर से इलाज कराकर लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले केजरीवाल, कुछ नहीं बिगड़ा सब ठीक है

modi asks about the health of kejriwal

इस समारोह में शामिल होने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी में सब ठीक चल रहा है। हालांकि, वह ज्यादातर अहम सवालों का जवाब देने से बचते रहे।

लेकिन उन्होंने यह बार बार दोहराया कि हमारी पार्टी ठीक चल रही है। उधर सोमवार को ही प्रशांत भूषण ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल नेताओं की आवाज दबा रहे हैं।

साथ ही केजरीवाल ने बाताया कि आगामी 5 अप्रैल को वह एक एंटी करप्शन हेल्पलाइन लॉन्च की करेंगे। जिससे दिल्ली में भ्रष्टाचार से निबटने में सहायता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed