फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modern facilities in government schools have strengthened the education model: CM

सरकारी स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं से शिक्षा मॉडल को मिली मजबूती : सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
- दिलशाद गार्डन और मानसरोवर गार्डन में नए शैक्षणिक ब्लॉक व 101 अत्याधुनिक आईसीटी लैब का उद्घाटन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिलशाद गार्डन स्थित डायट और सर्वोदय विद्यालय मानसरोवर गार्डन में नए शैक्षणिक ब्लॉकों का उद्घाटन किया। इस दौरान सरकारी स्कूलों में डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने के लिए 101 अत्याधुनिक आईसीटी लैब्स का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री आशीष सूद व विधायक हरीश खुराना भी उपस्थित रहे।

रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लैब और आधुनिक सुविधाओं से शिक्षा मॉडल को नई मजबूती मिली है। दिल्ली सरकार का लक्ष्य बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा और तकनीक देना है। सीएसआर के माध्यम से 101 कंप्यूटर लैब, 2000 से अधिक कंप्यूटरों की उपलब्धता और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों को नई दिशा दी है। सरकार का लक्ष्य दिल्ली को देश में सबसे अधिक स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, भाषा लैब, आधुनिक खेल मैदान और उत्कृष्ट शैक्षणिक इंफ्रास्ट्रक्चर वाला राज्य बनाना है। शिक्षा विभाग अपने एक वर्ष के कार्यकाल में 75 सीएम श्री स्कूलों का उद्घाटन करने जा रहा है।साथ ही ‘नींव’ पाठ्यक्रम के माध्यम से बच्चों में नैतिकता, नागरिक जिम्मेदारी और देशप्रेम को मजबूत किया जाएगा। अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के सीएसआर सहयोग से लाडली फाउंडेशन के साथ मिलकर दिल्ली के 101 सरकारी विद्यालयों में आईसीटी कंप्यूटर लैब स्थापित की गई हैं। प्रत्येक लैब में 20 कंप्यूटर व इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले (आईएफपीडी) उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed