{"_id":"e904ca7ba8154ddd686bcb19588e8084","slug":"model-polling-booth-in-haryana-election-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे मॉडल पोलिंग बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे मॉडल पोलिंग बूथ
भोला पाण्डेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 06 Sep 2014 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार के विधानसभा चुनाव में प्रदेश के सभी जिलों में मॉडल पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने इस बाबत सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
फरीदाबाद में छह विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों से ऐसे बूथों को चिन्हित कर उनकी सूची मांगी गई है, जिसे मॉडल पोलिंग बूथ का दर्जा दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि हर विधानसभा क्षेत्र में पांच से सात मॉडल पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर मतदाताओं की सुविधा का खास ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
दिसंबर-2013 को दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में पहली बार मॉडल पोलिंग बूथ बनाए गए थे। हर जिले में कम से कम एक मॉडल पोलिंग बूथ का चयन किया गया था।
यह भी पढ़ें: ट्विटर पर मची दिल्ली को बचाने की होड़
उसी तर्ज पर भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मॉडल पोलिंग बूथ बनाने का निर्देश जारी किया है। निर्वाचन विभाग के मुताबिक सभी रिटर्निंग अधिकारियों को इसके लिए सूची तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन
मॉडल पोलिंग बूथ पर ये होंगी सुविधाएं:
-पोलिंग बूथ के भवन देखने में सुंदर और आर्कषक होने चाहिए।
-साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था हो।
-बूथ पर डिस्प्ले बोर्ड लगा हो और उसमें विधानसभा क्षेत्र का नाम अंकित हो।
-बीएलओ के बैठने की समुचित व्यवस्था हो।
-मतदाताओं को वोटर स्लिप मिलने में कोई असुविधा न हो।
-मतदाताओं के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था हो।
-अच्छे और साफ-सुथरा शौचालय की व्यवस्था हो।
-बूथ के अंदर पर्याप्त प्रकाश और पंखे की व्यवस्था हो।
-मतदाताओं के लिए पीने के पानी की समुचित व्यवस्था हो।
-अच्छे और मजबूत फर्नीचर की व्यवस्था हो।
-अच्छे लोकेशन पर बूथ बनें जहां मतदाता आसानी से पहुंच सकें।
-ब्लाइंड और बुजुर्ग वोटरों को मतदान करने की प्राथमिकता हो।
-गर्भवती महिला वोटर को अलग से वोट डालने की व्यवस्था हो।
-पोलिंग बूथ पर कुछ कुर्सियों की व्यवस्था हो ताकि जरूरतमंद वोटरों को बैठाया जा सके आदि।