फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   model from faridabad now working with akshay kumar

फरीदाबाद की महिमा करेंगी अक्षय के साथ काम

Wed, 16 Apr 2014 05:26 PM IST
गौरव चौधरी/अमर उजाला, फरीदाबाद
गौरव चौधरी/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 16 Apr 2014 05:26 PM IST
विज्ञापन
model from faridabad now working with akshay kumar

मिस इंडिया कांटेस्ट में मिस स्टेनिंग का खिताब जीतने वाली शहर की मॉडल महिमा बक्शी जल्द ही फिल्मी दुनिया में भी अपने हुनर का जलवा बिखेरेंगी। उनकी दो फिल्में आने वाली हैं।

विज्ञापन


हॉली-डे नाम की फिल्म से उनकी बॉलीवुड में एंट्री होगी। इसमें उनका साइड रोल है, जिसमें उनका किडनैप हो जाता है। उन्हें बचाने के लिए फिल्म में सोल्जर की भूमिका कर रहे अक्षय कुमार पहुंचते हैं। महिमा ने बताया कि इसमें उनका 15 मिनट का रोल है। मुख्य अदाकारा के रूप में सोनाक्षी सिन्हा ने काम किया है। इस फिल्म को अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने बनाया है।
विज्ञापन


विक्रम भट्ट की क्रिएचर थ्री डी नामक फिल्म में भी उनको रोल मिला है। बख्शी ने बताया कि इसमें उनका 45 मिनट का रोल है। अभी यह फिल्म बन रही है इसलिए इस बारे में ज्यादा बताया नहीं जा सकता। इसकी शूटिंग थ्रीडी कैमरे से हो रही है। महिमा ने बताया कि अब उनका टारगेट किसी न किसी फिल्म में लीड रोल करने का होगा।mahima bakshi
विज्ञापन
विज्ञापन


महिमा ने उम्मीद जताई है कि इन दो फिल्मों के जरिए उनकी लोकप्रियता बढ़ेगी। वह पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट हैं। वह ताज पैलेस में आयोजित इंटरनेशनल साउथ अफ्रीकन रैंप शो में हिस्सा ले चुकी हैं। वह एचआईवी पीड़ितों के लिए भी काम करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed