{"_id":"6a034c541fae8b1df0089c14","slug":"mock-drill-to-prevent-plane-crash-at-airport-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-136098-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एयरपोर्ट पर विमान हादसे से बचाव के लिए मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एयरपोर्ट पर विमान हादसे से बचाव के लिए मॉक ड्रिल
विज्ञापन
-सभी एजेंसियों के बीच तालमेल को परखा, सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस समेत अन्य एजेंसियां हुईं शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रनवे के पास विमान हादसे को लेकर मंगलवार को मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। ड्रिल में सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी को परखा गया। हालांकि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां, एम्बुलेंस और सुरक्षा को चाक चौबंद किया गया। ड्रिल के दौरान एयरपोर्ट पर एक विमान हादसा होने की जानकारी दी गई थी। सूचना मिलते ही सीआइएसएफ, दिल्ली पुलिस, अग्निशमन विभाग और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने अत्याधुनिक फोम टेंडर्स का उपयोग कर आग बुझाने का अभ्यास किया, वहीं आपदा प्रबंधन की टीम ने विमान में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पतालों तक पहुंचाया। एयरपोर्ट अधिकारी ने कहा कि ऐसी ड्रिल से आपदा के समय रिस्पांस टाइम का पता चलता है। साथ ही एजेंसियों के बीच के तालमेल को भी परखा जाता है। एयरपोर्ट पर सीआएसएफ, दिल्ली पुलिस, एयरलाइंस, चिकित्सा विभाग एक साथ काम करती हैं। आपदा के समय सभी के साथ तालमेल बनाना इसका मुख्य उद्देश्य है। साथ ही यह भी पता चलता है कि मौजूद उपकरणों से संकट के दौरान कैसे निपटा जाए। सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया अभ्यास के दौरान सभी एजेंसियों का बेहतर तालमेल रहा। इस दौरान बम निरोधक दस्ता और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।