{"_id":"576549384f1c1b544311b71d","slug":"mobile-will-have-to-work-on-haryana-roadways-bus-drivers-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर की बात तो जाएगी नौकरी, हरियाणा रोडवेज बस चालकों को निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर की बात तो जाएगी नौकरी, हरियाणा रोडवेज बस चालकों को निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा रोडवेज के लापरवाह चालकों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। बस चलाते समय अगर मोबाइल फोन का प्रयोग किया तो चालक को नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। ड्राइविंग के समय यात्रियों से बातचीत के दौरान बस की गति नियंत्रण में रखनी होगी।
इसको लेकर हरियाणा रोडवेज की तरफ से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डिपो में जगह-जगह नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। गर्मी की छुट्टियों में बसों में बढ़े भार को ध्यान में रख चालक व परिचालकों को सुरक्षा के लिहाज से एहतियात बरतने की आदेश दिए गए हैं।
पिछले दिनों हुए धमाकों के बाद सुर्खियों में आया यह महकमा अब अपने कर्मचारियों की लापरवाही पर सख्ती से अंकुश लगाने की तैयारी कर रहा है। स्टाफ को हिदायत दी गई है कि कोई भी चालक-परिचालक बस में भीड़ होने की स्थिति में यात्रियों को बस की छत, पायदान, सीढ़ी, इंजन और चालक के पास नहीं बैठाएगा। चैकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन पाया गया तो अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
मोबाइल पर बात करते पाए जाने पर अनुबंधित चालक की सेवा समाप्त कर दी जाएगी। नियमित कर्मचारी का निलंबन किया जाएगा। चालक-परिचालक अगर शराब, बीड़ी, गुटखा, पान मसाला अथवा अन्य किसी मादक पदार्थ का सेवन करते मिला तो भी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
इसके साथ ही महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विशेष एहतियात बरतना होगा। डिपो महाप्रबंधक रीगन कुमार ने बताया कि लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।