फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mobile robber chased away by old man in New Usmanpur Delhi

बुजुर्ग के आगे लुटेरे पस्त: फोन झपटने रहे बदमाशों को 62 साल के सत्यपाल ने दौड़ाया, जान बचाकर भागे आरोपी

Sat, 10 Dec 2022 11:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 10 Dec 2022 11:06 PM IST
सार

सत्यपाल बदमाशों के पीछे भागे तो बदमाश मौके पर ही अपनी स्कूटी छोड़कर अलग-अलग दिशा में फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्कूटी को अपने कब्जे में लिया। छानबीन के दौरान स्कूटी उत्तम नगर एरिया से चोरी की मिली।

विज्ञापन
Mobile robber chased away by old man in New Usmanpur Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

62 साल के सत्यपाल सिंह कुंडला के हौसले को सलाम...। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में स्कूटी सवार दो बदमाश सत्यपाल से मोबाइल झपटने की गलती कर बैठे। बदमाश अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए, उल्टा उनको भागना पड़ा। सत्यपाल बदमाशों के पीछे भागे तो बदमाश मौके पर ही अपनी स्कूटी छोड़कर अलग-अलग दिशा में फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्कूटी को अपने कब्जे में लिया। छानबीन के दौरान स्कूटी उत्तम नगर एरिया से चोरी की मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सत्यपाल सिंह कुंडला (62) परिवार के साथ जगजीत नगर, न्यू उस्मानपुर इलाके में रहते हैं। वह एनएचपीएल लिमिटेड से रिटायर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह अपना चश्मा ठीक कराने के लिए ब्रह्मपुरी आए थे। घर वापस लौटते समय डी-ब्लॉक में हर्बल पार्क के पास पहुंचे। इस बीच पीछे से स्कूटी सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। इन्होंने सत्यपाल से उनका मोबाइल झपटने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। पीड़ित सत्यपाल शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे भागे। अपने पीछे बुजुर्ग को आता देखकर बदमाश घबरा गए। उनको लगा कि पकड़े जाएंगे। इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और वह स्कूटी समेत गिर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed