{"_id":"5d5aa3608ebc3e89a944aff5","slug":"mobile-phone-of-solicitor-general-wife-snatched-in-mandi-house-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मंडी हाउस इलाके में सॉलिसीटर जनरल की पत्नी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मंडी हाउस इलाके में सॉलिसीटर जनरल की पत्नी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना मोबाइल
Mon, 19 Aug 2019 06:55 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 19 Aug 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के मंडी हाउस इलाके में लूटपाट व झपटमारी की वारदातें थम नहीं रही हैं। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता की पत्नी के साथ हुई झपटमारी की वारदात अभी सुलझी भी नहीं है कि अब सॉलिसीटर जनरल की पत्नी के साथ झपटमारी की वारदात सामने आई है।
विज्ञापन
वह रविवार रात को बंगाली मार्केट आई थीं तभी बदमाश उनका मोबाइल छीनकर ले गए। बाराखंभा थाना पुलिस ने मामला दर्जकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता रविशंकर शुक्ला लेन, तिलक मार्ग में रहते हैं। उनकी पत्नी अपर्णा मेहता रविवार शाम को बंगाली मार्केट गई थीं। वहां से वह रात करीब साढ़े आठ बजे वापस लौट रही थीं। तभी बदमाश उनका मोबाइल फोन छीन कर ले गया। वह पुलिस को शिकायत दिए बिना अपने घर चली गईं।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बाराखंभा थाना पुलिस को इस बात का पता लगा। पुलिस ने सॉलिसीटर जनरल के घर पहुंचकर वारदात की शिकायत ली और मामला दर्जकर जांच शुरू की। घटनास्थल पर लगा हुआ एनडीएमसी का सीसीटीवी कैमरा खराब पड़ा हुआ है। पुलिस अन्य कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपर्णा मेहता को ये पता नहीं है कि उनका मोबाइल किसने छीना था और बदमाश कैसे आए थे। उन्होंने मौके से 100 नंबर पर भी कॉल नहीं की थी। उन्होंने अपने बयानों में कहा है कि वह बदमाशों को पहचान नहीं सकती। पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया है।