{"_id":"21e3924121650810d76d5cad009d1350","slug":"mobile-app-making-competition-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल एप बनाइए और जीतिए 3 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल एप बनाइए और जीतिए 3 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 27 Apr 2014 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के छात्रों और मोबाइल एप डिजाइन करने में रुचि रखने वालों के लिए तीन लाख रुपये का ईनाम जीतने का मौका है।
विज्ञापन
यह मौका भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा आयोजित होने वाले मोबाइल एप प्रतियोगिता से मिलने वाला है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए तकनीकी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन
भेजे गए पत्र के मुताबिक, इस प्रतियोगिता के तहत मोबाइल एप डिजाइन करना होगा। इसमें सबसे श्रेष्ठ एप को सेबी अपने नाम से लॉन्च करेगा। इस प्रतियोगिता के लिए 25 हजार से 3 लाख रुपये तक नगद पुरस्कार है।
विज्ञापन
इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को तीन लाख, द्वितीय को दो लाख, तृतीय को एक लाख और तीन लोगों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा अन्य दस लोगों को 25 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
ऐसे हो सकते हैं प्रतियोगिता में शामिल
इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को 15 मई तक सेबी की वेबसाइट www.investor.sebi.gov.in और www.sebi.gov.in से फॉर्म डाउनलोड कर एप के बारे में जानकारी देनी होगी। आवेदन पत्र भरकर प्रतिभागियों को अपने आवेदन एप्लिकेशंस डिप्टी जनरल मैनेजर, (ओआईएई-आईएडी), फर्स्ट फ्लोर, सेबी भवन, प्लॉट नंबर- सी4-ए, ‘जी’ ब्लॉक, बांद्रा कुरला कॉम्पलेक्स, बांद्रा (ईस्ट), मुंबई-400051 के पते पर भेजना होगा।