फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mob hostages two officers of dmrc in ghaziabad

गुस्साए लोगों ने इसलिए बनाया था डीएमआरसी के असिस्टेंट मैनेजर और इंजीनियर को बंधक 

Thu, 07 Jul 2016 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 07 Jul 2016 12:35 PM IST
विज्ञापन
mob hostages two officers of dmrc in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला

अर्थला मेट्रो स्टेशन निर्माण की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोगों ने बुधवार को डीएमआरसी के असिस्टेंट मैनेजर और एक इंजीनियर को बंधक बना लिया। लोगों का आरोप था कि दोनों धरने की फोटो खींच रहे थे।

विज्ञापन


वहीं डीएमआरसी अधिकारियों का कहना था कि वे सर्वे करने आए थे। धरने पर बैठे लोगों ने सर्वे का काम रुकवा दिया और बंधक बना लिया। शाम को डीएमआरसी के एचआर मैनेजर के आने पर दोनों अधिकारियों को छोड़ा।
विज्ञापन


अर्थला पर मेट्रो स्टेशन का निर्माण रद्द होने के विरोध में लोग धरना दे रहे हैं। बुधवार दोपहर करीब सवा 12 बजे धरनास्थल पर बैठे लोगों ने डीएमआरसी के असिस्टेंट मैनेजर और इंजीनियर अमित को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने का नेतृत्व कर रहे मनवीर चौधरी का आरोप था कि कर्मचारी धरने की फोटो खींच रहे थे। लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक डीएमआरसी के अधिकारी और जीडीए वीसी आकर मेट्रो स्टेशन निर्माण की घोषणा नहीं करते तब तक दोनों अधिकारियों को नहीं छोड़ा जाएगा।

आश्वासन के बाद छोड़ा गया इंजीनियर

mob hostages two officers of dmrc in ghaziabad

शाम करीब साढ़े पांच बजे डीएमआरसी के एचआर मैनेजर अमित अग्रिहोत्री मौके पर पहुंचे और आलाधिकारियों तक उनकी मांग पहुंचाने का आश्वासन दिया। उसके बाद असिस्टेंट मैनेजर और इंजीनियर को छोड़ा गया। इस मौके पर अनिल चौधरी, दीपक राघव, आशा सिंह, रमेश लता, गीता, विराट सिंह, विनीत चौधरी आदि मौजूद रहे।

धरने पर बैठे लोगों से मिलने पहुंचे अजय शर्मा: भाजपा के महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने इसके बाद जीडीए वीसी से मुलाकात की और लोगों की समस्याओं को उनके सामने रखा। अजय शर्मा ने बताया कि अर्थला में मेट्रो स्टेशन की मांग जायज है, इसके लिए सांसद वीके सिंह से बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed