गाजियाबाद: फंदे से लटकता मिला विधायक की बहन का शव, दहेज हत्या का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के मैनपुरी से दहेज हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मैनपुरी के किशनी विधायक बृजेश कठेरिया के परिवार ने चचेरी बहन के ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार 16 अगस्त को उनकी बहन को फंदे से लटका हुआ पाया गया था, जिसके बाद सोमवार को इलाज के दौरान अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही पांख लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे।
विधायक बृजेश कठेरिया ने बताया कि उन्होंने चचेरी बहन सोनी वर्मा की शादी 22 नवंबर 2015 को संजयनगर सेक्टर-23 निवासी अरुण वर्मा से की गई थी। अरुण के पिता पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड जूनियर इंजीनियर हैं।
पुलिस ने मृतिका की सास, ससुर और पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिवार वालों का कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले सोनी को प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने बताया कि शादी के वक्त जेठ ने अरुण को अपनी कंपनी में पार्टनर बताया, जबकि वह प्राइवेट नौकरी करता था। परिवार में सोनी की दो साल की बेटी प्रीति है।
भाई संजीव कुमार ने बताया कि सोनी ससुराल की प्रताड़ना से तंग आक चुकी थी। 16 अगस्त की सुबह पांच बजे उसने फोन कर बताया कि पति, सास और ससुर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। इसके ढाई घंटे बाद ससुर ने फोन कर बताया कि सोनी ने फंदा लगा लिया और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपरा-तफरी में परिवार वाले गाजियाबाद पहुंचे तो वह वेंटिलेटर पर थी। सोमवार सुबह डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सोनी के मायके वालों ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए सोनी की हत्या कर उसे फंदे पर लटका दिया गया। इससे पहले उससे मारपीट भी की गई।