फिल्म ‘जीरो’ के प्रोमो पर सिक्खों ने जताई आपत्ति, शाहरुख खान और फिल्म निर्माताओं के खिलाफ शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके खिलाफ कमेटी ने सोमवार को फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और अन्य फिल्म निर्माताओं पर मुकदमा दर्ज करने की शिकायत दी है।
नॉर्थ एवेन्यू पुलिस थाने में शिकायत देने के बाद कमेटी के महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि उनको सिक्ख संगत से बहुत बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिस में आनंद एल. राय की निर्देशित फिल्म ‘जीरो’ के प्रोमो के कारण सिक्ख भावनाओं को ठेस पहुंचने की बात कही गई है।
प्रोमो में शाहरुख खान ने कृपाण डाली हुई है
इस प्रोमो में शाहरुख खान ने कृपाण डाली हुई है और इस कारण ही विश्व भर में सिक्खों में गुस्से की लहर दौड़ गई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सिक्ख धर्म के अनुसार अमृतधारी व्यक्ति ही कृपाण धारण कर सकता है।
उन्होंने मांग की है कि इस खिलवाड़ पर फिल्म के मुख्य कलाकार शाहरुख खान सहित निर्माताओं पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने फिल्म का प्रोमो भी तत्काल रुकवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सिक्ख ऐसीं शरारत भरी हरकतें न फिल्मों में और न ही असली जीवन में कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते।