फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mla forgotten their villages in fairdaba

गांव को गोद लेकर भूले विधायक, गंदगी व जलभराव का बोलबाला

Sat, 06 Feb 2016 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 06 Feb 2016 05:24 PM IST
विज्ञापन
mla forgotten their villages in fairdaba

फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वच्छता अभियान’ को उन्हीं के सिपहसालार पलीता लगा रहे हैं। फरीदाबाद के मंत्री, विधायक व भाजपा नेता स्वच्छता अभियान को भूल चुके हैं।

विज्ञापन


कम से कम यहां के गांवों की हालत देख कर तो ऐसा ही लगता है। यह हालत तब है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फरीदाबाद से खासा लगाव है, जिसे वे यहां की रैलियों में कई बार स्वीकार भी कर चुके हैं।
विज्ञापन


देश की कमान संभालने के बाद  सितंबर में मेट्रो का उदघाटन करने आए मोदी ने विशेषकर सीही गांव से जुड़ी अपनी यादों को बयां किया था।

इस गांव को फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपुल गोयल ने गोद लिया हुआ है, लेकिन विधायक और नगर निगम की अनदेखी के चलते यह गांव स्वच्छता अभियान को मुंह चिढा रहा है। शुक्रवार को 'अमर उजाला’ ने सीही गांव का दौरा किया, पेश है संवाददाता राहुल श्याम की रिपोर्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य मार्ग पर कूड़े के ढेर
सीही गांव सेक्टर-8 के बराबर में बसा है। सेक्टर से होते हुए ही गांव का मुख्य मार्ग है। गांव में प्रवेश करते ही कूड़े के ढेर लोगों का स्वागत करते हैं।

गांव की कुछ सड़कों व स्थानों का हाल तो ठीक है, लेकिन गांव में अंदर जाने पर कई गलियों में कूढ़े के ढेर देखे जा सकते हैं।

जलभराव की समस्या से जूझते लोग
गांव में अंदर जाने पर राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय के पास स्थित गली के लोग रोजाना जलभराव से जूझते हैं। सुबह स्कूल जाने के लिए बच्चे इसी रास्ते का प्रयोग करते हैं, पानी से होकर गुजरते हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार तो पानी दो-तीन फीट तक भर जाता है और घरों के अंदर तक पहुंच जाता है।

नालियां में भरा है कूड़ा
गांव की अधिकांश नालियां कूड़ों से अटी पड़ी हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि महीनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है। लोग मिलजुल कर ही नालियों की सफाई करते हैं, लोग नालियों से कूड़ा तो निकाल देते हैं लेकिन उस कूड़े को उठाने वाला कोई नहीं है। घरों के आगे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।

सेक्टर-8 के निवासी भी हैं परेशान
सीही गांव के बाहर हिस्से में कूड़े व पानी भरने से सेक्टर-8 के निवासी भी परेशान हैं। सेक्टर-8 के निवासी रमेश चंद्र का कहना है कि यहां सीवर जाम की समस्या भी है।

बरसात के समय गांव की ओर से आने वाला पानी सेक्टर-8 की रोड पर भर जाता है। दो-तीन फिट तक पानी भरने के साथ ही घरों के अंदर तक चला जाता है।

विधायक को जलभराव की समस्या के बारे में बताया था, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। गांव वाले मिलजुल कर ही सफाई करते हैं। लेकिन गांव की ओर कोई नेता व अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। - राज सिंह, निवासी, सीही गांव।


नालियां भरी हुई हैं, कई महीनों से सफाई नहीं हुई है, जिस कारण सारा पानी सड़कों पर जमा रहता है। सफाई करने भी कोई नहीं आता है। - सनी, छात्र, सीही गांव।

मेरे घर के सामने से ही गांव का मुख्य मार्ग है, गांव की ओर से कूड़ा व पानी सेक्टर की रोड पर ही जमा हो जाता है। बरसात में कई फीट पानी भर जाता है। - रमेशचंद्र, निवासी, सेक्टर-8

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed