{"_id":"5766bcb44f1c1bd24d11bd26","slug":"mla-extracted-bike-rally-for-power-performance-shown-by-cm-nod","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्ति प्रदर्शन के लिए विधायक ने निकाली बाइक रैली, सीएम ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक्ति प्रदर्शन के लिए विधायक ने निकाली बाइक रैली, सीएम ने दिखाई हरी झंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 19 Jun 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
रैली को झंडी दिखाते सीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘बदलती सोच-बदलता गुडगांव’ कार्यक्रम के तहत रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोटर साइकिल रैली निकाली। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने महरौली रोड से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
इसका आयोजन विधायक उमेश अग्रवाल ने किया। बताया जा रहा है कि रैली के बहाने पार्टी का शक्ति प्रदर्शन करने की कोशिश की गई है। इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर सिंह भी मौजूद रहे। ग्रे कलर की टी शर्ट पहने मोटर साइकिल सवारों का
विज्ञापन
काफिला गोल्फ कोर्स रोड से ब्रिस्टल, एमजी रोड, इफ्को चौक, सुखराली, महाराणा प्रताप चौक होते हुए देव सिनेमाके निकट होटल ग्रीन विले पहुंचा।
मोटर साइकिल सवार युवाओं का हौंसला बढ़ाते हुए उमेश अग्रवाल ने कहा कि ये युवा सरकार की जन हितैषी नीतियों को आम जन तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे।सरकार की योजनाओं से लोगों को जोड़ें ताकि जन सामान्य को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन