फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mix in food items not control in gurgaon

शहर में नहीं थम रहा खाद्य वस्तुओं में मिलावट का काम

Wed, 30 Mar 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 30 Mar 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
mix in food items not control in gurgaon

फिरोजपुर झिरका शहर सहित क्षेत्र के आस-पास के गांवों में इन दिनों खाद्य वस्तुओं में मिलावट का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग के ढुलमुल रवैये के चलते खाद्य वस्तुओं में मिलावट का कार्य बदस्तुर जारी है। जिससे क्षेत्र के लोगों में विग के प्रति रोष बना हुआ है।

विज्ञापन


बता दें कि मेवात की मंडियों में इन दिनों सरसों की आवक तेजी से बढ़ती जा रही है। मंडियों में बढ़ती आवक के बाद सरसों के तेल सहित अन्य खाद्य वस्तुओं में भी मिलावट का खेल तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसकी रोकथाम के लिए बनाए गए विभाग को इससे कोई सरोकार नहीं है। जिसके चलते कुछ मिलावटखोर लोग मोटा मुनाफा कमाकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहें हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शहर व आस-पास के क्षेत्रों में लगी तेल मीलों में सबसे अधिक मिलावट का खेल इन दिनों खेला जा रहा है। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाला सरसों का तेल, दूध और पनीर इत्यादि की चीजों में सबसे अधिक मिलावट की जा रही है। लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के चलते मिलावटखोरों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। जिसके कारण दिनोंदिन मिलावटखोर अपने इस गोरखधंधे में खूब फल फूल रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि यहां से सरसों का तेल व मिलावटी दूध से बनने वाली पनीर को मेवात सहित गुड़गांव, दिल्ली एनसीआर के प्रमुख शहरों में भेजा जा रहा है। जिसमें लोगों के स्वास्थ्य के साथ जमकर खिलवाड़ किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त शहर में सरसों के तेल व मिलावटी दूध से बनने वाली पनीर को घरों में रोजमर्रा की चीजों में इस्तेमाल किया जाता है।

लेकिन दूध, पनीर तथा सरसों के तेल में बड़े पैमाने पर मिलावटी चीजों को मिलाकर इससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर झिरका की तेल मीलों में बन रहे तेल को गाढ़ा करने के लिए उसमें गंदा नमक, गले सडे़ चावल इत्यादि को मिलाया जाता है।

वहीं दूध का तो इससे भी बुरा हाल है डेयरी आदि जगहों पर जाने वाले दूध में नंबर बढ़ाने के चक्कर में इसमें दूध के कारोबारी वाशिंग पाउडर इजी, नमक, नहाने के सैंपू तथा फसलों का खाद् आदि जैसी घातक वस्तुओं को मिलाकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ बहुत बड़ा धोखा कर रहें हैं।

जिससे नकली घी तथा पनीर तैयार कर बेचा जा रहा है। इस बीच लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग के कुछ अधिकारी उक्त मिलावटखोरों से मिले हुए हैं इसी के चलते इनपर कार्रवाई नहीं हो पा रही है।


इस बीच क्षेत्र के लोगों ने जिला उपायुक्त मनीराम शर्मा से गुहार लगाते हुए शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में मिलावट करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed