फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   misusing obscene photos on fb man arrested

फेसबुक पेज बनाकर अश्लील फोटो डालकर देता था बदनाम करने की धमकी, हुआ गिरफ्तार

Thu, 25 Aug 2016 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Aug 2016 02:21 PM IST
विज्ञापन
misusing obscene photos on fb man arrested
अख‌िलेश - फोटो : अमर उजाला

उत्तर पश्चिम जिले के साइबर सेल ने फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर लड़कियों से उगाही करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक मोबाइल और पांच सिम कार्ड मिले हैं। आरोपी की पहचान बक्कड़वाला निवासी अखिलेश (24) के रूप में हुई है। वह पेशे से ड्राइवर है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि मौर्या एंक्लेव थाना इलाके में रहने वाली पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत की। उसने बताया कि अज्ञात शख्स उसकी बेटी का फेसबुक पेज बनाकर उसमें अश्लील फोटो डालकर उससे उगाही कर रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने अखिलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने अपना अपराध कबूल  लिया। आरोपी ने बताया कि वह डेढ़ साल से ऐसी हरकत कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्ती करने के बाद लेता था मोबाइल नंबर

misusing obscene photos on fb man arrested
फेसबुक पर दोस्ती के बाद हुई शादी

लड़की के नाम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लड़कियों से दोस्ती करता था। दोस्ती करने के बाद वह उनका मोबाइल नंबर ले लेता था। उसके बाद वह उन लड़कियों से मिलने की कोशिश करता था। दोस्ती नहीं करने पर वह उन लड़कियों का फेसबुक पेज बनाकर उस पर अश्लील फोटोग्राफ डाल देता था।

साथ ही उस पेज में लड़कियों का मोबाइल नंबर डालकर उसे बदनाम करने की धमकी देता था। इसके बाद वह लड़कियों को ब्लैकमेल कर उगाही करता था।

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि मुलत: मध्य प्रदेश का रहने वाला अखिलेश बचपन में ही अपने चाचा के साथ दिल्ली आ गया। पहले उसने एक फैक्ट्री में नौकरी की। पिछले डेढ़ साल से वह ड्राइवर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed