फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mistaken for cow thief beaten, one MCD worker died

गाय चोर समझकर जमकर पीटा एक की मौत

Mon, 04 Aug 2014 11:54 AM IST
Updated Mon, 04 Aug 2014 11:54 AM IST
विज्ञापन
Mistaken for cow thief beaten, one MCD worker died

नई दिल्ली के छावला इलाके में शनिवार रात मृत मवेशियों को लेकर जा रहे कुछ लोगों पर स्थानीय लोगों ने जानवर चुराने वाले गिरोह का शक होने के चलते हमला कर दिया।

विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया।

जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। मरने वाले की पहचान निहाल विहार निवासी शंकर (48) के रूप में हुई है।

मरे जानवरों को उठाने का काम करते थे

Mistaken for cow thief beaten, one MCD worker died

पुल‌िस जांच में यह बात सामने आई कि पीड़ित लोगों को एमसीडी की ओर से मृत मवेशियों को उठाने का ठेका मिला था। घटना के समय सभी मृत मवेशियों को उठाने के बाद उसे गाजीपुर लेकर जा रहे थे।

पुलिस ने शंकर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक शंकर के रिश्तेदार नारायण दास ने बताया कि उसे एमसीडी की ओर से मृत मवेशियों को उठाने का ठेका मिला हुआ है।

शनिवार शाम उसके रिश्तेदार नांगली डेयरी, ढिंचाऊंकलां बस डिपो और सुरेरा स्थित एक गौशाला से मृत मवेशियों को लेकर गाजीपुर जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पुल‌िस ने लोगों को भड़काने का काम क‌िया'

Mistaken for cow thief beaten, one MCD worker died

नारायण दास ने बताया कि घुमनहेड़ा के पास लोगों ने उन्हें मवेशियों का तस्कर समझकर रोक लिया। उन लोगों ने मवेशी उठाने के कागजात भी दिखाए। लेकिन आक्रोशित लोगों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी।

उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने भी लोगों को भड़काने का काम किया। बाद में उन लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसके बहनोई शंकर की मौत हो गई।

जबकि हरिओम, सुनील, विक्की और काशी का उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में हमला करने वाले नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed