{"_id":"c9e05b26ee0e386fe2f53df3c09e0dd4","slug":"mist-stopped-the-speed-of-trains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध ने रोकी गड़ियों की रफ्तार, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध ने रोकी गड़ियों की रफ्तार, यात्री रहे परेशान
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 29 Nov 2015 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को आसमान में छाई हल्की धुंध ने रेलगाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। लोकल और एक्सप्रेस गाड़ियां घंटो विलंब से चली जिससे दैनिक यात्रियों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन
शटल गाड़ियां भी एक से दो घंटे की देरी से चली। दैनिक यात्रियों का कहना था कि जब हल्की धुंध में रेलवे का ये हाल है तो घने कोहरे में कैसे गाड़ियां दौड़ेंगी।
विज्ञापन
रविवार को सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक आसमान में धुंध छाई रही। नई दिल्ली से फरीदाबाद होते हुए मथुरा -आगरा और आगरा से पलवल फरीदाबाद होते हुए नई दिल्ली को जाने वाली गाड़ियां अपने निर्धारित समय की देरी से चली।
विज्ञापन
दूरदराज की गाड़ियों के अतिरिक्त शटल गाड़ियां भी बुरी तरह से प्रभावित हुई। इससे दैनिक एवं आम यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। पलवल, असावटी, बल्लभगढ़, न्यूटाउन और फरीदाबाद स्टेशनों पर यात्री घंटों ट्रेनों के इंतजार में बैठे रहे।
पहले कुछ गाड़ियों की 15-20 मिनट की देरी से चलने का अनाउंस हुआ। उसके बाद धीरे-धीरे विलंब होने का समय बढ़ता गया। कई शटल गाड़ियां एक-दो घंटे की देरी से चली।
उधर रेल अधिकारियों का कहना है फॉगी सीजन में ट्रेनों की रफ्तार से अधिक उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाती है। जिसके चलते ट्रेने लेट हो रही है।