फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Misdeed accused escapes from CISF custody at airport

Delhi: बहरीन से लाया गया दुष्कर्म का आरोपी हवाईअड्डे पर CISF की हिरासत से फरार, जारी हुआ था लुकआउट सर्कुलर

Tue, 26 Dec 2023 12:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 26 Dec 2023 12:49 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान गांव खंट, फतेहगढ़ साहिब, पंजाब निवासी अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। 20 दिसंबर को अमनदीप बहरीन से इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर पहुंचा था।

विज्ञापन
Misdeed accused escapes from CISF custody at airport
आईजीआई एयरपोर्ट

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में दर्ज दुष्कर्म मामले का एक आरोपी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे से फरार हो गया। इमिग्रेशन अधिकारियों ने बहरीन से दिल्ली हवाई अड्डे पर आने के बाद उसे पकड़कर सीआईएसएफ कर्मियों के हवाले कर दिया था। आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने हिरासत से भागने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान गांव खंट, फतेहगढ़ साहिब, पंजाब निवासी अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। 20 दिसंबर को अमनदीप बहरीन से इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर पहुंचा था। कागजात की जांच में इमिग्रेशन अधिकारियों को पता चला कि अमनदीप के खिलाफ पंजाब पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी कर रखा है। उसके खिलाफ अप्रैल 2020 में सिटी खन्ना लुधियाना थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज है। इमिग्रेशन अधिकारियों ने अमनदीप को सीआईएसएफ कर्मियों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद निगरानी कर रहे सीआईएसएफ कर्मी के बाथरूम जाने के बाद आरोपी आगमन गेट संख्या 33 के पास कूदकर भाग गया। काफी तलाश के बाद भी आरोपी नहीं मिला। उसके बाद सीआईएसएफ कर्मियों ने इसकी जानकारी इमिग्रेशन विभाग को दी। उसके बाद विभाग के अधिकारी ने आईजीआई एयरपोर्ट थाने में आरोपी के भागने के बाबत शिकायत दी। शिकायत पर आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed