{"_id":"5e1204ef8ebc3e87c80fb4d9","slug":"miscreants-swooped-aap-minister-mobile-in-karawal-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने आप मंत्री का मोबाइल झपटा, लुटेरों ने बाइक की नंबर प्लेट पर लगा रखी थी मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने आप मंत्री का मोबाइल झपटा, लुटेरों ने बाइक की नंबर प्लेट पर लगा रखी थी मिट्टी
Sun, 05 Jan 2020 09:16 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 05 Jan 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
आप झंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर में शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने आम आदमी पार्टी के नेता का मोबाइल झपट लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, आप नेता संतोष कुमार करावल नगर के मुकुंद विहार में रहते हैं। संतोष आम आदमी पार्टी में संगठन मंत्री हैं। शनिवार रात करीब 10.45 बजे संतोष घर से दूध लेने के लिए दुकान पर जा रहे थे।
विज्ञापन
इस बीच एमसीडी स्कूल के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया। संतोष ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
संतोष ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने बाइक की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाई हुई थी। इस वजह से वह नंबर नोट नहीं कर पाया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से छानबीन कर रही है।