{"_id":"655a156243419ff3b8084918","slug":"miscreants-stole-money-by-breaking-the-glass-of-businessman-car-in-delhi-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: बदमाशों में पार्किंग में खड़ी कारोबारी की कार का तोड़ा शीशा, हजारों रुपये चोरी कर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: बदमाशों में पार्किंग में खड़ी कारोबारी की कार का तोड़ा शीशा, हजारों रुपये चोरी कर हुए फरार
Sun, 19 Nov 2023 07:32 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 19 Nov 2023 07:32 PM IST
सार
दिल्ली में बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर हजारों रुपये की चोरी कर ली। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Delhi Police
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली के मौर्या एंक्लेव इलाके में एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर हजारों रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना के समय कारोबारी परिवार के साथ कपड़ों की खरीदारी के लिए पीतमपुरा स्थित मार्केट गए थे। दस मिनट में ही बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस कैमरे में कैद बदमाश की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन
रोहिणी के सेक्टर 15 निवासी कुणाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को वह परिवार के साथ पीतमपुरा गए थे। उन्होंने अपनी कार को एक दुकान के सामने पार्क किया। उसके बाद वह कपड़े खरीदने दुकान में चले गए, जहां से दस मिनट बाद अपनी कार के पास पहुंचे। उन्होंने अपनी कार का पिछला शीशा टूटा हुआ देखा। कार से उनका लैपटॉप बैग चोरी हो गया था। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। कारोबारी ने बताया कि लैपटॉप बैग में लैपटॉप के अलावा एक लिफाफा था, जिसमें 35 हजार रुपये रखे थे।
विज्ञापन