{"_id":"5dd8e2688ebc3e54ff6bb1ba","slug":"miscreants-shot-bike-riding-youth-in-broad-daylight-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबादः बदमाशों ने दिनदहाड़े बाइक सवार युवक को मारी गोली, गैंगस्टर एक्ट में दर्ज थे 13 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबादः बदमाशों ने दिनदहाड़े बाइक सवार युवक को मारी गोली, गैंगस्टर एक्ट में दर्ज थे 13 केस
Sat, 23 Nov 2019 04:54 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 23 Nov 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद में युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के राजगनर सेक्टर-सात में शनिवार को बदमाशों ने बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। अपाचे बाइक से आए बदमाशों ने रेलवे लाइन के पास दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
मृतक विनोद उर्फ भज्जी (23) पुत्र राजाराम एफ ब्लॉक, संजय नगर सेक्टर-23 का रहने वाला था। वह दो महीने पहले ही जेल से छूटा था। विनोद को गैंगस्टर एक्ट के 13 केस, वाहन चोरी और एनडीपीएस मामले में सिहानी गेट थाना पुलिस ने जेल भेजा था। पुलिस को वारदात वाली जगह से नौ खोखे बरामद हुए हैं। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके के लोग दहशत में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विनोद के पिता राजाराम ने बताया कि विनोद दोपहर के समय कपड़े बदलकर बाइक लेकर घर से निकला था। उसने यह नहीं बताया था कि वह कहां जा रहा है। एसपी सिटी मनीष मिश्र का कहना है कि मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है। रंजिशन हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन