{"_id":"65d0d44568511e7457001ef8","slug":"miscreants-opened-fire-on-drug-dealers-car-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-39905-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दवा कारोबारी की कार पर बदमाशों ने चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दवा कारोबारी की कार पर बदमाशों ने चलाई गोली
विज्ञापन
-पार्क कार पर मिले दो निशान, सुबह चला पता, रात में चलाने की आशंका
-कारोबारी ने किसी से दुश्मनी से किया इंकार, पुलिस को रंगदारी मांगने के लिए डराने का शक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जाफरपुर कलां के काजीपुर गांव में दवा कारोबारी की कार पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की पहचान जितेंद्र यादव के रूप में हुई है। कार पर गोली के दो निशान मिले है और उसके शीशे भी टूटे हुए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
जितेंद्र यादव परिवार के साथ काजीपुर गांव में रहते हैं। इनका नजफगढ़ के पपरावत रोड पर मेडिकल स्टोर है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह काजीपुर गांव में कार पर गोली चलाए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि हरियाणा नंबर की एक कार गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे सड़क किनारे पार्क है। चालक की तरफ से कार का शीशा टूटा हुआ है। कार के शीशे पर गोली के दो निशान है। तलाशी लेने पर कार से पुलिस को दो खोखे मिले, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
पीड़ित ने बताया कि रात में किसी ने उनकी कार पर गोली चलाई है। हालांकि, पूछताछ में किसी से कोई दुश्मनी की बात से इंकार किया है। पुलिस को आशंका है कि कारोबारी को डराने के लिए बदमाशों ने गोली चलाई है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि किसी गैंग के बदमाश ने रंगदारी के लिए दबाव बनाने की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिये आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।