फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreants looted mobiles and cash worth lakhs from mobile shop

Delhi: बदमाशों ने मोबाइल शॉप से लूटे लाखों के मोबाइल और कैश, कारोबारी की बेटी को गोली मारने की धमकी भी दी

Tue, 17 Oct 2023 02:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 17 Oct 2023 02:15 AM IST
सार

दुकान से करीब 35 कीमती मोबाइल फोन दो लाख कैश और अन्य सामान लूटकर बदमाश भाग गए। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Miscreants looted mobiles and cash worth lakhs from mobile shop
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहदरा जिला के मानसरोवर पार्क इलाके में रविवार रात हथियारबंद बदमाशों ने मोबाइल शॉप पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने कारोबारी की चार साल की बेटी को गोली मारने की धमकी दी। बाद में दुकान से करीब 35 कीमती मोबाइल फोन दो लाख कैश और अन्य सामान लूटकर बदमाश भाग गए। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जगजीवन नगर, शाहदरा निवासी मोहम्मद हनीफ खान का 100 फुटा रोड, हरदेवपुरी में मोबाइल का बड़ा शोरूम है। रविवार रात वह दुकान पर अपने कर्मचारियों के साथ मौजूद थे। दुकान में उनकी चार साल की बेटी के अलावा दो-तीन ग्राहक भी थे।
विज्ञापन


इस बीच रात करीब 8.50 बजे अचानक हथियारबंद दो बदमाश दुकान में घुस गए। दोनों ने हेलमेट लगाया हुआ था। एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर गोली मारने की धमकी दी। वह हनीफ की बेटी को गोली मारने की बात करने लगा। डर की वजह से उन्होंने काउंटर से दो लाख रुपये और अन्य सामान बदमाशों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने दुकान में रखे 35 कीमती मोबाइल फोन भी एक बैग में डाले और भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मेन रोड पर लगे कैमरों से पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि वारदात में हनीफ के किसी करीबी का हाथ हो सकता है। पुलिस उनके कर्मचारियों के अलावा बाकी लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed