फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreants looted man 2 lakhs after friendship on Facebook

फेसबुक पर दोस्ती करनी पड़ी महंगी, झारखंड के युवक को बुलाया फिर लूटे लिए दो लाख

Sun, 28 Oct 2018 10:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 28 Oct 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted man 2 lakhs after friendship on Facebook
Demo Pic

फेसबुक पर दोस्ती कर बदमाशों ने रांची, झारखंड के एक युवक को कीमती पत्थर आधे दाम में देने का झांसा देकर फरीदाबाद बुला लिया। यहां पहुंचने पर बदमाश उससे दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

       
रांची निवासी आशीष मिश्रा ने एसजीएम नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले फेसबुक पर उसकी एक युवक से दोस्ती हुई थी। आशीष ने बताया कि कुछ दिन पहले चैट करते हुए आरोपी ने उसे बताया कि वह फरीदाबाद में रहता है और खुदाई के दौरान उसे कुछ कीमती पत्थर मिले हैं। 
विज्ञापन


बाजार में एक पत्थर की कीमत 1500-1600 रुपये हैं। आशीष के अनुसार, आरोपी ने उन पत्थरों को उसे आधी कीमत में देने की बात कही। इस पर वह उसकी बातों में आ गया। पीड़ित ने रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर करने की बात कही, मगर आरोपी ने इससे इंकार करते हुए मिलकर सौदा करने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2 लाख रुपये लूटे और ऑटो से उसे फेंक दिया

पुलिस के अनुसार, लालच में आकर आशीष शुक्रवार को रांची से फरीदाबाद आया। आरोपी युवक ने उसे सेक्टर-48 स्थित दिल्ली वाली मस्जिद के पास शाम को 5.30 बजे मिलने के लिए बुलाया। यहां उसे तीन युवक मिले। 

उन्होंने आशीष को साथ चलने की बात कही। इस पर वह राजी हो गया। चारों एक ऑटो में सवार होकर चल दिए। रास्ते में उन्होंने आशीष से दो लाख रुपये लूट लिए और उसे ऑटो से फेंक कर फरार हो गए।

जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि तकनीक की मदद से बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। उम्मीद है कि वे जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed