{"_id":"5d2da84c8ebc3e6d234f3fa2","slug":"miscreants-looted-in-store-room-near-delhi-howrah-rail-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने चौकीदारों को बनाया बंधक, स्टोर रूम से लूटे लाखों के सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने चौकीदारों को बनाया बंधक, स्टोर रूम से लूटे लाखों के सामान
Tue, 16 Jul 2019 04:04 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 16 Jul 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के निकट फ्रेट कॉरिडोर का काम चल रहा है। थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव दोस्तपुर के निकट अलस्टोन कंपनी ने फ्रेट कॉरिडोर के लिए बिजली संबंधी स्टोर रूम बनाया है। कंपनी इसी फ्रेट कॉरिडोर लाइन पर बिजली संबंधी काम कर रही है।
विज्ञापन
सोमवार रात करीब दो बजे तीन बदमाश हेलमेट पहनकर स्टोर रूम पर पहुंच गए। जहां बदमाशों ने स्टोर रूम के चौकीदार अर्जुन और विवेक को बंधक बना लिया। जिसके बाद बदमाशों ने कंपनी के ही कंटेनर में स्टोर रूम से कॉपर, पीतल समेत लगभग दस लाख का सामान लूटकर ले गए।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह जानकारी मिलने पर थाना देहात पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। थानाध्यक्ष श्योपाल सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीक हो रहा है। फिलहाल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन