{"_id":"5b463d404f1c1bce3b8b4747","slug":"miscreants-looted-house-in-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधान! किराएदार के रुप में घूम रहे बदमाश, ऐसे कर रहे लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! किराएदार के रुप में घूम रहे बदमाश, ऐसे कर रहे लूटपाट
ब्यूरो,अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में किराये का मकान व कमरा लेने के बहाने घर में घुसकर लूटपाट और चोरी के आरोप में एक महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए सिद्धार्थ, रोहित और बदायूं निवासी निशी सिंह के पास से दो तमंचे और 20 हजार नकद समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। जबकि उनका एक साथी अमित फरार है। लोगों की नजरों से बचने के लिए गिरोह के सदस्य सेक्टर-46 में आलीशान कोठी में रहते थे।
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी तृतीय श्वेताभ पांडेय ने बताया कि सेक्टर-49 में रेनू सिन्हा बेटे के साथ रहती हैं। उनका बेटा बीमार है। करीब 20 दिन पहले एक महिला और दो लोग किराये के लिए कमरा तलाश रहे थे। वह घर आकर महिला का मोबाइल नंबर ले गए थे। उसके 2-3 दिन बाद ही महिला ने फोन कर कहा कि उनके पति व देवर किराये का एडवांस देने आएंगे।
विज्ञापन
कुछ देर बाद ही दो लोग महिला के घर पहुंचे और वहां पर हथियारों के बल पर रेनू सिन्हा को अपने कब्जे में कर लिया। घर में रखे करीब दो लाख रुपये के जेवर और 80 हजार रुपये नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि जांच के दौरान सेक्टर-47 कट के पास से महिला समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया गया। पूछताछ में तीनों ने महिला के घर में लूटपाट समेत कई अन्य वारदात की बात कबूल की। सीओ ने बताया कि सिद्धार्थ और अन्य साथी मिलकर लूटपाट करते रहे हैं। सीओ ने बताया कि निशी सिद्धार्थ के साथ लिव-इन में रहती थी और कुछ दिन पहले ही अपने बेटे को भी गांव भेज दिया था।
crime
पुलिस के मुताबिक लूटपाट की वारदात में शामिल होने की किसी को जानकारी न हो, इसके लिए गिरोह के सदस्य सेक्टर-46 में किराये पर आलीशान कोठी में रहते थे। इससे उन्हें वारदात को अंजाम देने के बाद छिपने के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ता था। साथ ही वह पुलिस की नजर से भी बचे रहते थे। पुलिस अब मकान-मालिक से भी पूछताछ कर रही है कि किराये पर मकान देने से पहले उसने सत्यापन कराया था या नहीं।
बुजुर्ग और महिलाओं को तलाशता था गैंग
पति से तलाक लेने के बाद आर्थिक रूप से टूट जाने के बाद निशी ने अपराध का रास्ता अपनाया। निशी किराये के लिए मकान-कमरा तलाश करने के बहाने से सेक्टरों में घूमती और बुजुर्ग दंपती और महिलाओं की स्वामित्व वाले घरों की तलाश करती थी।
महिला होने के नाते उस पर किसी को शक भी नहीं होता था। वारदात को अंजाम देने से पहले गिरोह के सदस्य निशी को ही घर में भेजते थे। जैसे ही घर का दरवाजा खुलता था, उसी वक्त बदमाश भी हथियार के बल पर परिवार को बंधक बना लेते थे।
बुजुर्ग और महिलाओं को तलाशता था गैंग
पति से तलाक लेने के बाद आर्थिक रूप से टूट जाने के बाद निशी ने अपराध का रास्ता अपनाया। निशी किराये के लिए मकान-कमरा तलाश करने के बहाने से सेक्टरों में घूमती और बुजुर्ग दंपती और महिलाओं की स्वामित्व वाले घरों की तलाश करती थी।
महिला होने के नाते उस पर किसी को शक भी नहीं होता था। वारदात को अंजाम देने से पहले गिरोह के सदस्य निशी को ही घर में भेजते थे। जैसे ही घर का दरवाजा खुलता था, उसी वक्त बदमाश भी हथियार के बल पर परिवार को बंधक बना लेते थे।