{"_id":"5d97924b8ebc3e01723273bb","slug":"miscreants-found-a-new-way-to-rob-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर में कार चला रहें हैं तो सावधानः टायर पंचर, मिर्च स्प्रे से हो रही लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर में कार चला रहें हैं तो सावधानः टायर पंचर, मिर्च स्प्रे से हो रही लूट
Sat, 05 Oct 2019 12:11 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में बढ़ रही अपराध की घटनाओं ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। शातिर अपराधी हर रोज लूटपाट के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसी ही एक घटना शुक्रवार को सामने आई, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है।
विज्ञापन
दरअसल नोएडा के एक मीडिया संस्थान में कार्यरत अधिकारी जब शाम को अपने दफ्तर से घर के लिए लौट रहे थे तो गिजोड रेड लाइट के पास उनकी कार रुकी। कार के डिसप्ले में टायर पंचर होने के संकेत मिले तो ड्राइवर हड़बड़ा कर नीचे उतर गया और टायर चेक करने लगा। इसी दौरान अचानक अंदर बैठे अधिकारी को जोर-जोर से खांसी होने लगी और दम घुटने का एहसास होने लगा।
विज्ञापन
घबराकर उन्होंने ड्राइवर को पुकारा तो वह तुरंत गाड़ी के अंदर बैठा और बिना देर किए कार को इस्कॉन मंदिर स्थित पेट्रोल पंप पर ले जाकर रोक दी। थोड़ा संभलने पर उन्हें समझ आया कि जिस टायर को वो पंचर समझ रहे थे, उसे किसी ने जानबूझ कर नुकीली वस्तु से क्षतिग्रस्त किया था।
विज्ञापन
उन्हें समझ आया कि टायर पंचर देखकर जब कार रुकी थी तो किसी ने मौका देखकर गाड़ी में मिर्ची गैस छींट दिया था, जिसके कारण अंदर बैठे अधिकारी को अचानक खांसी होने, दम घुटने और आंख जलने जैसी समस्या होने लगी थी। पीड़ित अधिकारी ने इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी और एफआईआर दर्ज करवाई है।
बता दें कि जिस इलाके में यह वारदात हुई है वह काफी चहल-पहल वाला इलाका है। सप्ताहांत के दौरान यहां भीड़भाड़ बढ़ जाती है। ऐसे में इस तरह के गैंग का यहां सक्रिय होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करता है।
इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की मेडिकल जांच नहीं करवाई जिससे यह पता नहीं चल सका कि आरोपियों ने किस गैस का उपयोग किया था। इससे पुलिस ऐसे मामलों की जांच में पिछड़ भी सकती है।