{"_id":"66ca9539d23bcaffdd0e4778","slug":"miscreants-demanded-extortion-of-rs-1-crore-by-firing-outside-jewelery-showroom-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी स्टाइल में आए बदमाश: ज्वेलरी शोरूम पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, चिट्ठी फेंककर मांगी एक करोड़ की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्मी स्टाइल में आए बदमाश: ज्वेलरी शोरूम पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, चिट्ठी फेंककर मांगी एक करोड़ की रंगदारी
Sun, 25 Aug 2024 07:51 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 25 Aug 2024 07:51 AM IST
सार
मुखर्जी नगर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने सहगल ज्वैलर्स पर गोलीबारी कर दी। गोली शोरूम के एक बैनर पर लगी। गोलीबारी करने के बाद बदमाश शोरूम के बाहर एक चिट्ठी फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
Delhi Crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुखर्जी नगर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने सहगल ज्वैलर्स पर गोलीबारी कर दी। गोली शोरूम के एक बैनर पर लगी। गोलीबारी करने के बाद बदमाश शोरूम के बाहर एक चिट्ठी फेंककर फरार हो गए। इसमें ज्वेलर से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस को शोरूम के बाहर कारतूस का खोल बरामद हुआ। मौके से एक चिट्ठी भी मिली। इसमेंं बदमाशों ने खुद को बंबीहा गैंग का बदमाश बताते हुए रुपये न देने पर व्यवसाई को जान से मारने की धमकी दी गई है। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
मुखर्जी नगर पुलिस को दोपहर करीब सवा दो बजे सहगल ज्वेलर्स शोरूम पर गोली चलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चिट्ठी में ज्वेलर को धमकी दी गई है कि अगर एक करोड़ रुपये नहीं दिए तो उसे जान से मार देंगे।
विज्ञापन
शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ज्वेलर की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि शोरूम और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन