फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   miscreants cheated money by trapping businessman in online game

तीन पत्ती कैश: कारोबारी को ऑनलाइन गेम के चक्कर में लगा 29.40 लाख का फटका, घर बेचकर चला रहा था खर्चा

Wed, 03 Aug 2022 08:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Aug 2022 08:07 AM IST
सार

दिल्ली के गांधी नगर में कारोबारी को ऑनलाइन गेम के चक्कर में फंसाकर शातिर बदमाशों ने रकम ठग ली। कारोबारी ने करीब 29.40 लाख रुपये गंवाए। शुरुआत में दाव लगवाकर 20 लाख रुपये ठगे। 

विज्ञापन
miscreants cheated money by trapping businessman in online game
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यदि आप ऑन लाइन गेम खेलते हैं तो जरा सावधान हो जाएं। क्यों यहां आपके जीतने की संभावना कम और लुटने की संभावना ज्यादा है। गांधी नगर के एक कारोबारी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। कोविड के दौरान कारोबारी का कामधंधा चौपट हुआ तो उसने 40 लाख का अपना एक मकान बेच दिया। उसी की मदद से वह घर का खर्चा चला रहा था। लेकिन ऑन लाइन गेम के चक्कर में आकर उसने 29.40 लाख रुपये गंवा दिए। 
विज्ञापन


शुरुआत में दो लाख रुपये गंवाने के बाद आरोपी पीड़ित को और गेम खेलने के लिए उकसाते रहे। यहां तक पीड़ित को लोन देने का झांसा देकर उसके खाते में सेंध लगा दी। परेशान होकर पीड़ित ने शाहदरा जिला साइबर थाना पुलिस से शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित ललित (32) परिवार के साथ गांधी नगर इलाके में रहता है। इसका अपना कारोबार था, लेकिन कोविड की वजह से काफी नुकसान हुआ। यहां तक इसे घर का खर्च चलाने के लिए अपना मकान भी बेचना पड़ा। मकान को बेचने पर मिले 40 लाख की मदद से वह अपने घर का खर्चा चलाने लगा। वर्ष 2021 में उसे 'तीन पत्ती कैश' के नामक गेम का पता चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ललित ने ऑन लाइन गेम पर पैसा लगा दिया। लेकिन उसके दो लाख रुपये डूब गए। उन रुपयों को निकालने के चक्कर में ललित ने 9 लाख रुपये और गंवा दिए। इसके बाद वह चुपचाप बैठ गया। आरोप है कि कुछ माह बाद ललित के पास एक मोबाइल से कॉल आया। कॉलर ने दोबारा गेम खेलकर अपने हारे हुए रुपये दोबारा निकालने के लिए कहा। ललित दोबारा इनके झांसे में आ गया और उसने दोबारा 9 लाख रुपये लगा दिए। लेकिन इस बार भी वहां हार गया। ललित ने बताया कि उसे गेम से ठगी का पता चला तो उसने नवंबर 2021 में पुलिस से शिकायत की, लेकिन किसी ने भी उसकी नहीं सुनी।

अप्रैल 2022 में ललित के बाद दोबारा आरोपियों का कॉल आया। आरोपियों ने उससे गेम खेलने के लिए कहा। ललित ने रुपये न होने की बात कर उनसे मना दिया। आरोपी ललित को लोन देने की बात करने लगे। ललित को लगा कि लोन लेकर वह कोई काम धंधा कर लेगा। 

आरोपियों ने पीड़ित का विश्वास जीतकर लोन देने की बात कर उसके खाते ही जानकारी ले ली। बाद में खाते में सेंध लगाकर वहां से भी अकाउंट में बचे 9.40 लाख रुपये उड़ा लिये। अब परेशान होकर ललित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

नौकरी दिलवाने का झांसा देकर युवती से एक लाख की ठगी
आनंद विहार के सूरजमल विहार में आयुषी डागा (24) नामक युवती को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठग लिया गया। पीड़िता ने एक विज्ञापन देखकर उनसे संपर्क किया था। आरोपियों ने सात अलग-अलग ट्रांजैक्शन में पीड़िता को चूना लगाया। 

21 मई से 30 मई के बीच वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने ठगी के बाद दो जून को पुलिस को खबर दी। अब पुलिस ने करीब दो माह बाद इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश करने का प्रयास कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed