{"_id":"66a2afc6ae0e9ba0ac0ef603","slug":"miscreants-booked-a-taxi-from-dhaula-kuan-and-robbed-the-driver-near-gurugram-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: धौला कुआं से टैक्सी बुक कर गुरुग्राम के पास लूटा, ड्राइवर ने कार से कूदकर जान बचाई, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: धौला कुआं से टैक्सी बुक कर गुरुग्राम के पास लूटा, ड्राइवर ने कार से कूदकर जान बचाई, दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 26 Jul 2024 01:34 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 26 Jul 2024 01:34 AM IST
सार
बदमाशों ने दिल्ली के धौला कुआं से टैक्सी को हाइजैक कर गुरुग्राम के नजदीक बिजवासन के पास लूट लिया। कार में बैठे तीन बदमाशों और स्कूटी पर टैक्सी के साथ चल रहे बदमाश ने पिस्टल के बल पर टैक्सी को हाईजैक कर लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदमाशों ने दिल्ली के धौला कुआं से टैक्सी को हाइजैक कर गुरुग्राम के नजदीक बिजवासन के पास लूट लिया। कार में बैठे तीन बदमाशों और स्कूटी पर टैक्सी के साथ चल रहे बदमाश ने पिस्टल के बल पर टैक्सी को हाईजैक कर लिया। ड्राइवर ने टैक्सी से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों गुरुग्राम निवासी करण और आकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। करण के कब्जे से कट्टा व दो कारतूस बरामद किए गए हैं। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि अलवर, राजस्थान निवासी बबली चौधरी दिल्ली में टैक्सी चलाता है। दो दिन पहले वह सुबह करीब 8.30 बजे धौला कुआं से गुरुगाम जाने वाले रास्ते पर पेट्रोल पंप के पास टैक्सी लेकर खड़ा हुआ था, तभी तीन युवक आए और गुरुग्राम के पास बिजवासन चलने के लिए कहा। एक आरोपी ने मोबाइल में लोकेशन लगा ली।
विज्ञापन
लोकेशन पर पहुंचने के बाद युवक ने कहा कि उनकी लोकेशन खत्म हो गई है। फार्म हाउस रोड की तरफ चलने को कहा। टैक्सी के पीछे एक बदमाश स्कूटी पर आ रहा था। थोड़ी दूर जाकर उन्होंने कार रुकवा ली, तभी वहां स्कूटी वाला पहुंच गया। उसने पिस्टल निकाल ली, तभी वहां भैंसों का झुंड आ गया और बबली चौधरी मौका मिलते ही टैक्सी से भाग निकला और अपनी जान बचाई। इसके बाद बदमाश उसकी टैक्सी व उसमें रखे मोबाइल को लूटकर भाग गए।
विज्ञापन