फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   miscreants attacked cable trader s office in delhi shahbad

साहस ने बचाई जान: उधार के पैसे वापस मांगने पर चलाई कारोबारी पर गोली, कारतूस फंसने से नहीं हुई फायर, फिर दिखाई ऐसी फुर्ती

Thu, 19 May 2022 11:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 19 May 2022 11:23 PM IST
सार

दिल्ली के शाहबाद इलाके में केबल कारोबारी के साले पर गोली हमलवारों ने गोली चलाकर जान लेने का प्रयास किया। पिस्टल में कारतूस फंसने से गोली नहीं चल पाई। इसके बाद आरोपियों ने साले से मारपीट कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
miscreants attacked cable trader s office in delhi shahbad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में उधार में दिए पैसे वापस मांगने पर हमलावरों ने केबल कारोबारी के कार्यालय में घुसकर उसके साले पर गोली चलाने का प्रयास किया। किसी कारणवश गोली नहीं चल पाई। कारोबारी ने फुर्ती दिखाते हुए आरोपी के हाथ से पिस्टल छीन ली। आरोपी उसके साले की पिटाई कर अपने साथी के साथ कार में बैठकर वहां से फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का नामजद आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

रोहिणी सेक्टर 11 में रहने वाला मनवेश कुमार केबल और कबाड़ का काम करता है। इलाके में ही उसका कार्यालय है। मंगलवार शाम पुलिस को उसके कार्यालय में गोली चलने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस को मनवेश मिला। जिसने पुलिस को एक पिस्टल सौंपा। पिस्टल में दो गोली थी। छानबीन के दौरान मनवेश ने पुलिस को बताया कि वह कराला निवासी पवन को 10 सालों से जानता है। उसके साथ उसका रुपये का लेन-देन है। तीन साल पहले पवन ने उससे चार लाख रुपये उधार लिया था। काफी दिनों से वह पवन से पैसे वापस मांग रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को मनवेश ने अपने साले प्रदीप को पवन के घर भेजा था। पवन घर पर मौजूद नहीं था। उसकी पत्नी को पैसे देने की बाद कहकर प्रदीप वापस आ गया। मनवेश का आरोप है कि रात नौ बेज पवन ने प्रदीप को फोन कर गाली गलौज करने लगा और उसे जान से मारने की धमकी दी। फिर कुछ देर के बाद पवन अपने साथी रिम्पी के साथ कार्यालय पर पहुंचा। पवन ने प्रदीप के सीने पर पिस्टल लगा दिया और उसके साथ गाली गलौज करने लगा। पवन ने इस दौरान गोली चला दी, लेकिन गोली नहीं चल पाई। मनवेश घबरा गया और पवन के हाथ से पिस्टल छीनकर बाहर भाग गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। उधर दोनों आरोपी प्रदीप की पिटाई कर वहां से कार पर सवार होकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed