{"_id":"5d7d79cb8ebc3e93da787772","slug":"miscreants-2-66-lakh-purchase-by-taking-media-person-hostage-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः बदमाशों ने मीडियाकर्मी को बंधक बनाकर की 2.66 लाख की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडाः बदमाशों ने मीडियाकर्मी को बंधक बनाकर की 2.66 लाख की खरीदारी
Sun, 15 Sep 2019 05:07 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 15 Sep 2019 05:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महामाया फ्लाईओवर के पास शुक्रवार रात लिफ्ट के बहाने एक मीडियाकर्मी को बदमाशों ने बंधक बना लिया। बदमाशों ने चाकू दिखाकर उनसे मोबाइल, पर्स और एक बैग लूटने के बाद डेबिट कार्ड की डिटेल मांगी।
विज्ञापन
इसके बाद उनके खाते से 61 हजार रुपये निकाल लिए। साथ ही, उनके क्रेडिट कार्ड से बदमाशों ने स्पाइस मॉल, हल्दीराम और दूसरी कई जगहों से करीब 2,66,314 रुपये की खरीदारी कर ली। करीब 3 घंटे तक बदमाश नोएडा की सड़कों पर मीडियाकर्मी को बंधक बनाकर घुमाते रहे। इसके बाद उन्हें सेक्टर-49 के पास फेंककर फरार हो गए। पीड़ित ने शनिवार को घटना की शिकायत थाना सेक्टर-39 पुलिस से की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के जीटा स्थित एटीएस डोल्स सोसायटी में प्रेम शंकर श्रीवास्तव परिवार के साथ रहते हैं। वे दिल्ली स्थित दूरदर्शन में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 8 बजे उनके मित्र ने महामाया फ्लाईओवर के पास छोड़ दिया। यहां वह घर जाने के लिए कैब का इंतजार करने लगे। एक कैब उनके सामने आकर रुकी। कैब में पहले से 3 लोग सवार थे।
विज्ञापन
प्रेम शंकर के बात करने पर चालक ने उन्हें कैब में बैठा लिया। कुछ दूर चलने पर कार में पीछे बैठे दो युवकों ने उनसे चाकू दिखाकर मोबाइल, पर्स और एक बैग लूट लिया। बदमाशों ने मारपीट कर पर्स में मिले डेबिट कार्ड पिन नंबर पूछ लिया। इसके बाद एक बदमाश ने उनके खाते से आधा दर्जन बार में 61 हजार रुपये निकाल लिए।
फिर क्रेडिट कार्ड का पिन नंबर पूछ लिया जिससे बदमाशों ने स्पाइस मॉल, हल्दीराम और अन्य जगह जाकर खरीदारी की। इस बाद उन्हें रात 11 बजे सेक्टर-49 रेड लाइट चौराहे के पास फेंककर भाग निकले। थाना प्रभारी नीरज मलिक ने बताया कि पीड़ित से पूछताछ के बाद पुलिस की दो टीमें बदमाशों की तलाश में जुट गई हैं। पुलिस की एक टीम स्पाइस मॉल और हल्दीराम की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। दूसरी टीम और अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।