{"_id":"a05be5ed5f09b60c8c12a09e1e2f6dff","slug":"misbehave-with-women-policeman-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस वाले ने थाने में महिला कर्मचारी से किया दुर्व्यहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस वाले ने थाने में महिला कर्मचारी से किया दुर्व्यहार
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 13 Mar 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
महिला पुलिसकर्मी से गलत तरीके से बातचीत करने की शिकायत पर इंस्पेक्टर जीआरपी ने सबइंस्पेक्टर की क्लास ली और भविष्य में ऐसी बात न होने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
दरअसर शुक्रवार को जीआरपी के नए पुलिस अधीक्षक को आना था, लेकिन किसी कारणवश वह नहीं आ पाए। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बल्लभगढ़, पलवल और होडल में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को तलब कर उनसे मीटिंग ली और कानून व्यवस्था से संबंधित निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसी बीच एक महिला पुलिसकर्मी ने शिकायत दी कि थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर पोरस कुमार उनसे गलत तरीके से बात करते हैं। इनका व्यवहार ठीक नहीं है।
इस पर इंस्पेक्टर ने सब इंस्पेक्टर को तलब किया और पूछताछ करते हुए भविष्य में ऐसी बात न होने की चेतावनी दी। पूछे गए सवाल पर थाना प्रभारी ने कहा कि यह विभागीय मामला है।
विज्ञापन
दोनों को उचित व्यवहार करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि क्राइम मीटिंग में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रेनों में हरहाल में घटनाओं को रोकने पर जोर दिया गया है।