{"_id":"6621e261568f2c914a048cf9","slug":"minors-stabbed-teenager-with-knife-in-fight-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: नाबालिगों ने झगड़े में किशोर को चाकू से गोदा, हालत नाजुक; आरोपियों की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: नाबालिगों ने झगड़े में किशोर को चाकू से गोदा, हालत नाजुक; आरोपियों की तलाश में पुलिस
Fri, 19 Apr 2024 08:48 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 19 Apr 2024 08:48 AM IST
सार
महेंद्रा पार्क में नाबालिगों ने झगड़े में 16 साल के किशोर को चाकू से गोद दिया। घायल प्रेम की हालत नाजुक बनी हुई है। परिवार वालों का आरोप है कि हमलावर सोशल मीडिया पर प्रेम और उसके दोस्तों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
delhi crime
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महेंद्रा पार्क में नाबालिगों ने झगड़े में 16 साल के किशोर को चाकू से गोद दिया। घायल प्रेम की हालत नाजुक बनी हुई है। परिवार वालों का आरोप है कि हमलावर सोशल मीडिया पर प्रेम और उसके दोस्तों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
प्रेम पंजाबी कैंप झुग्गी जहांगीरपुरी में रहता है। वह बर्तनों की दुकान में काम करता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात साढ़े 11 बजे पुलिस को बाबू जगजीवन राम अस्पताल से एक किशोर को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस ने देखा कि किशोर प्रेम का इलाज चल रहा है। उसके सीने पर दो और पीठ में चाकू के घाव थे। वह बयान देने की हालत में नहीं था।
पुलिस को अस्पताल में एक चश्मदीद मिला। चश्मदीद ने बताया कि रात में वह भाई के साथ खाना खाकर बाहर घूम रहा था। इसी दौरान करीब 11.15 बजे डायमंड मेडिकल स्टोर के पास झगड़ा होते देखा। वहां पर उसके दोस्त प्रेम के साथ तीन नाबालिग झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान एक ने प्रेम की पीठ में चाकू से हमला कर दिया। प्रेम ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने पीछा कर सीने पर चाकू से दो वार किए। वह वहीं गिर गया। इसके बाद हमलावरों ने लात-घूंसे भी मारे।