फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minors stabbed teenager with knife in fight

Delhi Crime: नाबालिगों ने झगड़े में किशोर को चाकू से गोदा, हालत नाजुक; आरोपियों की तलाश में पुलिस

Fri, 19 Apr 2024 08:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 19 Apr 2024 08:48 AM IST
सार

महेंद्रा पार्क में नाबालिगों ने झगड़े में 16 साल के किशोर को चाकू से गोद दिया। घायल प्रेम की हालत नाजुक बनी हुई है। परिवार वालों का आरोप है कि हमलावर सोशल मीडिया पर प्रेम और उसके दोस्तों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Minors stabbed teenager with knife in fight
delhi crime - फोटो : istock

विस्तार

महेंद्रा पार्क में नाबालिगों ने झगड़े में 16 साल के किशोर को चाकू से गोद दिया। घायल प्रेम की हालत नाजुक बनी हुई है। परिवार वालों का आरोप है कि हमलावर सोशल मीडिया पर प्रेम और उसके दोस्तों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


प्रेम पंजाबी कैंप झुग्गी जहांगीरपुरी में रहता है। वह बर्तनों की दुकान में काम करता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात साढ़े 11 बजे पुलिस को बाबू जगजीवन राम अस्पताल से एक किशोर को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस ने देखा कि किशोर प्रेम का इलाज चल रहा है। उसके सीने पर दो और पीठ में चाकू के घाव थे। वह बयान देने की हालत में नहीं था।
विज्ञापन


पुलिस को अस्पताल में एक चश्मदीद मिला। चश्मदीद ने बताया कि रात में वह भाई के साथ खाना खाकर बाहर घूम रहा था। इसी दौरान करीब 11.15 बजे डायमंड मेडिकल स्टोर के पास झगड़ा होते देखा। वहां पर उसके दोस्त प्रेम के साथ तीन नाबालिग झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान एक ने प्रेम की पीठ में चाकू से हमला कर दिया। प्रेम ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने पीछा कर सीने पर चाकू से दो वार किए। वह वहीं गिर गया। इसके बाद हमलावरों ने लात-घूंसे भी मारे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed