सोशल मीडिया पर नाबालिग की गुंडई: लहरा रहा था हथियार, सप्लायर समेत दो पकड़े गए, तस्कर ऐसे कर रहा था गुमराह
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले नाबालिग को पकड़ा। उसके हथियार सप्लायर नवीन को भी दबोचा गया। नवीन के पास से पिस्टल व कारतूस मिले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले नाबालिग व हथियार सप्लायर को दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नवीन उर्फ विवेक (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल, तीन कारतूस व अन्य सामान बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ तीन मामले पहले से दर्ज हैं।
नाबालिग ने खुलासा किया है कि उसको पिस्टल एक जानकार युवक किशन ने दी थी। किशन को पिस्टल नवीन ने दी थी। नवीन पुलिस व आम लोगों को गुमराह करने के लिए वैगास मॉल, द्वारका के पास सोया चॉप की दुकान चलाता है। अपराध शाखा की टीम नवीन से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि उनकी टीम को पता चला था कि नाबालिग ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट की है। छानबीन कर नाबालिग की जानकारी जुटाई गई। नाबालिग को तुगलकाबाद से दबोच लिया गया। पुलिस को नाबालिग ने बताया कि पिस्टल उसे किशन नामक युवक ने दी।
किशन को भी सोनिया विहार निवासी नवीन ने पिस्टल बेची थी। पुलिस ने नाबालिग के अलावा किशन व नवीन की तलाश की। बाद में नवीन को दबोच लिया गया। पुलिस की पूछताछ में उसने पिस्टल किशन को बेचने की बात बताई। नवीन ने बताया कि वह यूपी से पिस्टल खरीदकर दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग गिरोह को बेचता है।
इसके खिलाफ खेकड़ा, बागपत, कोतवाली बागपत और दिल्ली के कालकाजी थाने में अवैध हथियार तस्करी के तीन मामले हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है।