फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor student cut his hand, the failed kidnapping.

नाबालिग छात्रा ने हाथ में काटकर अपहरण को किया नाकाम

Sat, 25 Jul 2015 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 25 Jul 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
Minor student cut his hand, the failed kidnapping.

दनकौर कस्बे की छठीं कक्षा की छात्रा का शुक्रवार दोपहर कार सवार एक युवक ने अपहरण करने का प्रयास किया। मगर छात्रा ने शोर मचाकर मदद के लिए लोगों को बुलाया तो आरोपी युवक मौका पाकर फरार हो गया।

विज्ञापन


पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज करा दिया है।

पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी दनकौर के एक स्कूल में कक्षा छह में पढ़ती है और रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह स्कूल के लिए गई थी।

दोपहर के समय स्कूल से घर वापस आते समय एक युवक ने उसके सामने अपनी कार रोक दी। किशोरी घबरा गई और अपने घर की तरफ दौड़ी।

इसके बाद भी नहीं रूका युवक

Minor student cut his hand, the failed kidnapping.

आरोप है कि युवक पीछा कर छात्रा को जबरन कार में खींच कर अपहरण का प्रयास करने लगा। छात्रा उसके चुंगल से छूट कर आसपास के लोगों से मदद के लिए शोर मचाते हुए भागी।

एक बार फिर आरोपी ने छात्रा का अपहरण कर कार में डालने का प्रयास किया मगर विरोध करते हुए हाथ में काट लिया और आरोपी के चंगुल से छूटकर भाग खड़ी हुई।

आसपास के लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गया। उधर, घर पहुंच छात्रा ने अपने परिजनों को पूरी घटन बताई। पीड़िता पिता की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने अच्छेजा बुजुर्ग गांव निवासी अरबाज के खिलाफ अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने दावा किया है आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed