{"_id":"62e93632ffaa5447602313ca","slug":"minor-sister-in-law-was-sexually-assaulted-by-drinking-intoxicating-cold-drink-in-shahdara-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : शाहदरा में नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर नाबालिग साली से किया दुष्कर्म, बहाने से ले गया था घर, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : शाहदरा में नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर नाबालिग साली से किया दुष्कर्म, बहाने से ले गया था घर, मामला दर्ज
Tue, 02 Aug 2022 08:05 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 02 Aug 2022 08:05 PM IST
सार
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है। वारदात के बाद से आरोपी जीजा फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अपने घर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
नाबालिग साली से किया दुष्कर्म
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में 17 साल की किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने ही जीजा पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है। वारदात के बाद से आरोपी जीजा फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अपने घर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता परिवार के साथ जगतपुरी इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। घर से कुछ दूरी पर पीड़िता की बहन अपने पति के साथ रहती है। आरोप है कि रविवार को उसकी बहन किसी काम से बाहर गई हुई थी। इस बीच जीजा उसके घर पहुंचा। वह कुछ काम करवाने की बात कर पीड़िता को अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
आरोप है कि वहां आरोपी ने पीड़िता को कोल्डड्रिंक पिलाई। इसके बाद वह अचेत हो गई। बाद में जब उसे होश आया तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। पीड़िता रोने लगी। इस बात पर आरोपी ने उसे धमकाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे मार देगा। घर जाते ही पीड़िता ने परिजनों को सारी बात बता दी। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सोमवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।