फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor raped in gaziabad

शादी करा पति के साथ ही लूटता रहा पत्नी की आबरू

Sat, 21 Feb 2015 03:57 PM IST
Updated Sat, 21 Feb 2015 03:57 PM IST
विज्ञापन
Minor raped in gaziabad

रामपार्क एक्सटेंशन कालोनी से डेढ़ माह पूर्व दूसरे संप्रदाय के युवक द्वारा बहला फुसलाकर अगवा की गई 13 वर्षीय किशोरी की दोगुनी उम्र के नशेड़ी युवक के साथ शादी करा दी गई थी।

विज्ञापन


उसे डीएलएफ कालोनी में एक महिला के घर में बंधक बनाकर रखा हुआ था। उसके साथ रेप किया जाता था। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है। आरोपी दोनाें युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है। भाजपा नेता नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस के खुलासे पर सवालिया निशान लगाए हैं। उन्होंने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही जिस्म फरोशी के तहत भी मामले की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशेड़ी से करा दी शादी

Minor raped in gaziabad

गढ़वाल निवासी एक विधवा महिला दो पुत्रियों और दो पुत्रों के साथ 11 वर्षों से लोनी की रामपार्क एक्सटेंशन कालोनी में रह रही है। एक फैक्ट्री में काम करती है। उसकी 13 वर्षीय पुत्री भी एक फैक्ट्री में काम करती थी।

पुलिस ने बताया कि सात जनवरी की सुबह फैक्ट्री जाते समय बदरपुर गांव निवासी हैदर किशोरी को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया।

हैदर ने एक रात किशोरी को अपने घर में रखा तथा उसके बाद डीएलएफ कालोनी में किसी महिला के घर ले जाकर रामपार्क एक्सटेंशन कालोनी में रहने वाले नशेड़ी सौरभ (24) के साथ उसकी शादी करा दी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है।

जिस्म फरोशी गिरोह में फंसने की आशंका

Minor raped in gaziabad

उसके अपहरण के आरोप में हैदर और सौरभ को जेल भेज दिया है। किशोरी ने वापस घर लौटने पर परिजनों को बताया कि डीएलएफ कालोनी में उसे एक महिला के घर में बंधक बनाकर रखा गया था।

वहां सौरभ और हैदर उसके साथ रेप करते थे। ट्रोनिका सिटी थाना प्रभारी का कहना है कि किशोरी के मेडिकल परीक्षण में रेप की पुष्टि हो गई है। सौरभ रामपार्क एक्सटेंशन कालोनी में राणा चौक के पास रहता है।

किशोरी के परिजन आशंका जता रहे हैं कि हैदर और सौरभ दोनों ही जिस्म फरोशी कराने वाले गिरोह के सदस्य हैं। पीड़िता के घर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि वह महिला भी गिरफ्तार हो, जिसने उसे रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed