{"_id":"3b3107e5a089c8b5d73bad85d56eec76","slug":"minor-raped-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन पुराने दोस्त पर किया भरोसा, गंवाई आबरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन पुराने दोस्त पर किया भरोसा, गंवाई आबरु
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 31 Oct 2015 06:23 PM IST
विज्ञापन
दो सप्ताह पुरानी दोस्ती में युवक पर विश्वास कर उसके साथ बाइक पर धूमने गई युवती दुष्कर्म का शिकार हो गई। युवक ने उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है। 15 वर्षीय पीड़िता के मुताबिक विनय नगर में रहने वाले शमशाद नाम के युवक से उसकी पहचान पंद्रह दिन पहले शानी मार्केट में खरीदारी करते समय हुई थी।
विज्ञापन
बातचीत के बाद शमशाद ने उसे अपना मोबाइल नंबर दिया था। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई थी। बृहस्पतिवार को शमशाद सैर कराने के बहाने किशोरी को अपनी बाइक पर बैठा कर ले गया।
विज्ञापन
आरोप है कि शमशाद उसे विनय नगर स्थित एक स्कूल ले गया। यहां एक कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
एसएचओ महिला थाना ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।