{"_id":"e0d2ae2df635d8d44692dc50cd5307c6","slug":"minor-is-missing-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में नाबालिग लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में नाबालिग लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 04 Feb 2015 06:34 PM IST
विज्ञापन
सिटी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग दो दिन पहले संदिग्ध हालत में लापता हो गई। पहले दो दिन तो परिजनों ने इंतजार किया। उसके बाद अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
यूपी के बागपत जिले का रहने वाला नसीम अपने परिवार के साथ शहर के सिटी थाना एरिया में रहते हैं। उसके साथ उसका 13 साल का बेटा वसीम भी रहता है।
दो दिन पहले संदिग्ध हालत में वह लापता हो गया। रात तक जब वह वापस नहीं आया तो घर वालों को चिंता होने लगी।
काफी देर तक तलाश करने पर जब नाबालिग का कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो उसके पिता ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने उसके बयान पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन