फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor Girl Sexual Assault in noida

नोएडा: नाबालिग को बाथरूम में बंधक बनाकर दुष्कर्म, शिकायत करने पर माता-पिता की हत्या की धमकी

Wed, 12 Sep 2018 03:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 12 Sep 2018 03:10 AM IST
विज्ञापन
Minor Girl Sexual Assault in noida

सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला में 18 अगस्त को एक युवक ने किशोरी को बाथरूम में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। उसने किसी को बताने पर उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के परिजनों ने शिकायत आरोपी के पिता से की तो उसने उल्टे उन्हीं के खिलाफ थाने में चोरी की शिकायत दे दी। पुलिस ने जांच में इसे झूठा पाते हुए दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की बात कही है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बरौला के मकान में एक मजदूर का परिवार किराएदार है। ऊपर के फ्लोर पर दूसरा परिवार रहता है। आरोप है कि ऊपर रहने वाले परिवार का युवक नाबालिग से काफी दिन से छेड़छाड़ कर रहा था। 18 अगस्त को परिजन बाहर गए थे। किशोरी बाथरूम में गई तो युवक भी जबरन घुस गया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए किशोरी से वहीं दुष्कर्म किया। सहमी नाबालिग ने किसी को वारदात की जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


कुछ दिन चुप रहने के बाद युवक ने सोमवार को फिर पहले की तरह वारदात करने का प्रयास किया। शाम को परिजनों के लौटने पर किशोरी ने पूरी घटना उन्हें बताई। परिजनों ने शिकायत आरोपी युवक के परिवार से की तो उन्होंने उल्टे पीड़िता के पिता को खरी-खोटी सुनाते हुए धमकाया और उसके खिलाफ थाने में मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए शिकायत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पीड़ित के घर पहुंची तो उसके पिता ने पूरी वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने जांच की तो मोबाइल चोरी का आरोप गलत निकला। पुलिस के सामने पीड़िता से पूरी घटना बता दी। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही है। इंस्पेक्टर अनीता चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed