फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor girl murdered in Hapur of uttar pradesh

बोरे में बंद भूसे में दबा मिला कुछ ऐसा, देखकर पैरों तले खिसक गई जमीन

Thu, 06 Sep 2018 10:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 06 Sep 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
minor girl murdered in Hapur of uttar pradesh
घटना स्थल पर जमा भीड़ और पुलिस - फोटो : कमल सैफी
उत्तर प्रदेश से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बोरे में बंद भूसे के अंदर से नाबालिग का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। नाबालिग के भाई की गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की गई है। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की है। फूलगढ़ी में बुधवार दोपहर एक डेयरी मालिक की बेटी की हत्या कर शव को घर के अंदर ही भूसे में दबा दिया गया। हत्या करने वालों ने मृतका के भाई की भी गला रेतकर हत्या की कोशिश की। 
विज्ञापन


गंभीर हालत में उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका के शव पर कपड़े न मिलने से रेप की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने डेयरी संचालक के नौकर अंकुर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा नौकर फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पिता की शिकायत पर नौकर अंकुर और सोनू के खिलाफ लूटपाट, हत्या और पॉक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फूलगढ़ी मोहल्ले में डेयरी मालिक परिवार समेत रहते हैं। उनकी पत्नी चार-पांच दिन से अपने बड़े बेटे के साथ बुराड़ी (दिल्ली) मायके गई हुई थी। 

 

minor girl murdered in Hapur of uttar pradesh
murder in hapur - फोटो : कमल सैफी
बारिश के कारण कक्षा सात में पढ़ने वाली उनकी 13 साल की बेटी और 10 साल का बेटा स्कूल नहीं गए थे। डेयरी मालिक उस समय मवेशियों के लिए चारा लेने गए थे। 

दोपहर में उसकी बेटी की कुछ सहेलियां घर पर आकर कुछ देर बाद लौट गई थीं। करीब एक बजे डेयरी मालिक का बेटा खून से लथपथ होकर घर से बाहर सड़क पर आया। उसने हाथ से इशारा कर लोगों को बताया कि उसकी बहन गायब हो गई है। 

लोगों ने पहली मंजिल पर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच व पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। 
 

minor girl murdered in Hapur of uttar pradesh
murder in hapur - फोटो : कमल सैफी
पूछताछ में पुलिस अधिकारियों को डेयरी मालिक के नौकर इंद्रगढ़ी निवासी अंकुर तेली पर शक होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने किशोरी की तलाश की तो बोरे के अंदर बंद शव मकान के पिछले हिस्से में भूसे के अंदर दबा मिला। 

वहीं, एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि किशोरी की हत्या उसके पिता की डेयरी पर काम करने वाले नौकर ने ही की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed